सब्सक्राइब करें

'8वें वेतन आयोग के बाद कितनी हो जाएगी सैलरी, यहां जानें'...ऐसे वायरल मैसेज से रहें सावधान वरना खाली होगा खाता

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 16 Feb 2026 10:44 AM IST
सार

8th Pay Commission Scam Alert: सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार है, जिसके चलते साइबर अपराधियों से उन्हें अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये मामला है क्या ?

विज्ञापन
8th pay commission scam alert fraudsters attack government employee
8वें वेतन आयोग के नाम पर हो रही ठगी, कैसे बचें? - फोटो : अमर उजाला
8th Pay Commission Scam Kya Hai Or Is Se Kaise Bachein: 8वें वेतन आयोग का इंतजार लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बेहद अहम है। इस बदलाव के बाद उनकी सैलरी में महत्वपूर्ण इज़ाफा होने की उम्मीद है, और यही उम्मीद अब ठगों के लिए एक नया मौका बन गई है।


ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले अब 8वें वेतन आयोग के नाम पर लोगों को ठगने के नए तरीके खोज रहे हैं। सैलरी कैलकुलेटर एप्स के नाम पर ठग अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को निशाना बना रहे हैं। गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा पहल ‘साइबर दोस्त’ ने इस खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को सतर्क किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि ये ठगी कैसे हो रही है और इससे कैसे बचा सकता है ?
 
Trending Videos
8th pay commission scam alert fraudsters attack government employee
8वें वेतन आयोग के नाम पर हो रही ठगी, कैसे बचें? - फोटो : FREEPIK
कैसे हो रही ठगी?
 
  • इस नए स्कैम में ठग लोगों को 8वें वेतन आयोग की सैलरी कैलकुलेटर नाम की एक एप डाउनलोड करने के लिए कहते हैं। 
  • ये एप APK फाइल के जरिए साइड लोड की जाती है, जिससे ठगों को शिकार के फोन पर पूरी पहुंच मिल जाती है। 
  • जैसे ही एप इंस्टॉल होती है, शिकार का फोन हैक हो जाता है, और ठग उनके बैंक खाते से पैसे चुराने में सक्षम हो जाते हैं।
  • इसके बाद ठग व्यक्ति के अकाउंट से पैसे निकालने में सफल हो जाते हैं, और पीड़ित को इसका पता भी नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
8th pay commission scam alert fraudsters attack government employee
8वें वेतन आयोग के नाम पर हो रही ठगी, कैसे बचें? - फोटो : FREEPIK

साइबर ठगी से कैसे बचें?

1. गैर-प्रमाणिक ऐप्स से दूर रहें
 
  • हमेशा याद रखें कि कोई भी असली सरकारी सुविधा केवल आधिकारिक मंच पर ही उपलब्ध होती है। 
  • केवल गूगल प्ले स्टोर जैसे अधिकृत मंच से ही एप डाउनलोड करें।
  • मोबाइल की सेटिंग में “अज्ञात स्रोतों से इंस्टॉल” विकल्प को बंद रखें, ताकि बाहरी फाइल अपने आप स्थापित न हो सके।

 
8th pay commission scam alert fraudsters attack government employee
8वें वेतन आयोग के नाम पर हो रही ठगी, कैसे बचें? - फोटो : FREEPIK
2. आधिकारिक सैलरी कैलकुलेटर का ही उपयोग करें
 
  • सैलरी से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अपने विभाग या अधिकृत सरकारी वेबसाइट पर भरोसा करें। 
  • सोशल मीडिया या संदेश के माध्यम से भेजे गए किसी भी लिंक पर भरोसा न करें।
  •  ठग आकर्षक शब्दों का उपयोग कर लोगों को भ्रमित करते हैं।

 
विज्ञापन
8th pay commission scam alert fraudsters attack government employee
8वें वेतन आयोग के नाम पर हो रही ठगी, कैसे बचें? - फोटो : FREEPIK
3. किसी भी लिंक पर तुरंत क्लिक न करें
 
  • अगर आपको वेतन बढ़ोतरी से जुड़ा कोई संदेश या लिंक मिले, तो पहले उसकी सत्यता जांचें। 
  • अनजान नंबर या संदिग्ध पहचान से आए लिंक पर क्लिक करने से बचें।

4. साइबर सुरक्षा साधनों का उपयोग करें
 
  • फोन में भरोसेमंद सुरक्षा ऐप रखें और समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करें। 
  • किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन साझा करने वाली सुविधा कभी सक्रिय न करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed