सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आधार अपडेट के लिए कहीं आप तो नहीं दे रहे ज्यादा पैसे? यहां जानें कितने रुपये लगता है चार्ज

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 02:28 PM IST
सार

आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का अपडेट कराने से पहले उसके शुल्क की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। यूआईडीएआई द्वारा तय किए गए चार्ज जानकर आप अतिरिक्त पैसे देने से बच सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Card Biometric And Demographic Update Charges Check Here
Aadhaar Update Charge - फोटो : AI Generated

अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट कराने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इसके लिए आपको कितनी फीस देनी होगी। यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार आपको आधार कार्ड में अलग-अलग प्रकार के अपडेट के लिए अलग चार्ज देना होता है। आप चाहे नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलना चाहते हों या फिर बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट करना चाहते हों, हर तरह के अपडेट का एक निर्धारित चार्ज होता है। अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग जानकारी के अभाव में अधिक पैसे दे देते हैं। इस कारण आपको आधार कार्ड अपडेट के लिए कितना चार्ज देना होता है इस बारे में पता होना चाहिए?

Trending Videos
Aadhaar Card Biometric And Demographic Update Charges Check Here
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

UIDAI के अनुसार अगर आप आधार में बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन या फोटो) कराते हैं। इस स्थिति में आपसे 125 रुपये का शुल्क लिया जाता है। यह चार्ज सभी आधार सेवा केंद्रों पर समान रूप से लागू होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Biometric And Demographic Update Charges Check Here
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इसके अलावा अगर आप आधार में डेमोग्राफिक जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको इसके लिए 75 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क UIDAI द्वारा तय किया गया है और पूरे देश में एक समान है। 

Aadhaar Card Biometric And Demographic Update Charges Check Here
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

आधार अपडेट कराने के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा। वहां आपको आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान प्रमाण और पता प्रमाण आदि को प्रस्तुत करना होगा। अपडेट प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलता है। इसकी मदद से आप अपनी आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Aadhaar Card Biometric And Demographic Update Charges Check Here
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

इसके अलावा आप आधार एप की मदद से ऑनलाइन भी नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसे जरूरी चीजों को अपडेट करा सकते हैं। आपको समय समय पर आधार की जानकारी को अपडेट रखना जरूरी है। गलत या पुरानी जानकारी के कारण कई बार सरकारी या बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed