फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपकी उम्र है 70+ या नहीं? जानें कैसे होती है गिनती

Fri, 12 Sep 2025 07:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Sep 2025 07:46 AM IST
सार

Ayushman Card Kaise Banwa Sakte Hain: क्या आप जानते हैं कि 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों की उम्र की गिनती कैसे की जाती है? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
ABY: how to check your age is 70 plus or not for ayushman card registration
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card For 70 Plus Year Old People: सरकार जब भी कोई योजना शुरू करती है तो उसमें इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा और किन्हें नहीं? इसके लिए पात्रता सूची बनाई जाती है। अलग-अलग योजनाओं की अपनी पात्रता सूची होती है। जैसे, अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड उन लोगों का भी बनता है जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है।



भारत सरकार की इस योजना के तहत कुछ समय पहले इस उम्र के लोगों को भी इस योजना से जोड़ा गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कैसे गिनती की जाती है कि आपकी उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है या नहीं? शायद नहीं, पर आप यहां जान सकते हैं कि आखिर ये चेक करने का पैमाना क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

ABY: how to check your age is 70 plus or not for ayushman card registration
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • अगर आपकी उम्र भी 70 वर्ष या उससे अधिक है और आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप बनवा सकते हैं। आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक होना ही आपकी पात्रता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसमें कार्ड बनने के तुरंत बाद से ही आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
ABY: how to check your age is 70 plus or not for ayushman card registration
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आपकी उम्र भी 70 साल या उससे अधिक है, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप के जरिए भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: how to check your age is 70 plus or not for ayushman card registration
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे होती है उम्र की गिनती?

  • अगर आप भी भी 70 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की कैटेगरी वाला आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसकी सबसे पहली शर्त ही यही है कि आपकी उम्र 70 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए। आपकी उम्र की गिनती सिर्फ आपके आधार कार्ड पर दी हुई जन्मतिथि के आधार पर ही की जाती है। इसलिए आप 70 साल या उससे अधिक उम्र वाली कैटेगरी में आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं, ये सब आपके आधार कार्ड पर दी गई जन्मतिथि पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
ABY: how to check your age is 70 plus or not for ayushman card registration
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

5 लाख का मुफ्त इलाज इन अस्पतालों में

  • आपका अगर आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। मुफ्त इलाज का लाभ उन प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में लिया जाता है जो इस योजना में पंजीकृत हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed