Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
inverter safety tips do not ignore if this light turned on call mechanic urgently otherwise it may blast
{"_id":"68c2c02af29224eac50f08aa","slug":"inverter-safety-tips-do-not-ignore-if-this-light-turned-on-call-mechanic-urgently-otherwise-it-may-blast-2025-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Inverter Safety Tips: अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक, नहीं तो हो सकता है धमाका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Inverter Safety Tips: अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक, नहीं तो हो सकता है धमाका
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:57 PM IST
सार
Inverter Safety Tips: घर की बिजली चली जाने से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग इनवर्टर का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान समय में इनवर्टर हर घर की जरूरत बन गया है।
विज्ञापन
1 of 5
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Inverter Safety Tips: घर की बिजली चली जाने से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए लोग इनवर्टर का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान समय में इनवर्टर हर घर की जरूरत बन गया है। गांवों से लेकर शहरों तक के घरों में इनवर्टर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार इनवर्टर में अचानक धमाके की खबरें आती हैं। इससे घर को भारी नुकसान पहुंचता है।
हालांकि, अचानक धमाका नहीं होता है, बल्कि उससे पहले कुछ संकेत मिलते हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर आप उन संकेतों पर समय रहते ध्यान देते हैं, तो बड़े हादसे और नुकसान से बच सकते हैं। अब आपको मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर वह संकेत क्या हैं? कब आपको तुरंत मैकेनिक को बुलाना लेना चाहिए? आइए आपको बताते हैं...
आने लगती है अजीब गंध
इनवर्टर खराब होने पर सबसे पहले बैटरी बहुत अधिक गर्म होने लगती है। साथ ही आसपास से अजीब गंध आती है। कई बार इनवर्टर चलने पर तेज आवाज या स्पार्क जैसी आवाज आती है। सबसे बड़ी बात यह है कि डिस्प्ले पैनल पर रेड फॉल्ट लाइट जलने लगती है।
2 of 5
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
इनवर्टर के सामान्य रहने पर यह लाइट ऑन नहीं होती है। कई लोग इसे छोटी समस्या समझते हैं और ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है। दरअसल, यह संकेत साफ बताते हैं कि इनवर्टर में गंभीर खराबी है और इसे तुरंत मैकेनिक से चेक करवाना चाहिए। ऐसे समय में छोटी सी लापरवाही बड़ा खतरा साबित हो सकती है।
3 of 5
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें बचाव?
अगर इनवर्टर में लाल लाइट जलने लगती है, तो तुरंत मैकेनिक को बुलाकर जांच करानी चाहिए। खुद से खोलकर जांच नहीं करनी चाहिए, क्योंकि बैटरी में खतरनाक कैमिकल होता हैं और हाई वोल्टेज करंट होता है।
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
इनवर्टर की रेगुलर सर्विसिंग करानी चाहिए, जो बेहद जरूरी है। इससे छोटी-छोटी दिक्कतें बड़ी होने से पहले ठीक हो जाती हैं। बैटरी को हमेशा हवादार जगह पर रखना चाहिए, जिससे ओवरहीटिंग न हो।
अगर इनवर्टर में जलती दिखे ये लाइट तो तुरंत बुलाएं मैकेनिक
- फोटो : Adobe Stock
इसके साथ ही सस्ती या लोकल बैटरी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह जल्दी खराब होते हैं और ब्लास्ट का खतरा बढ़ाता है। अगर चार्जिंग के समय इनवर्टर से अजीब आवाज आए या डिस्प्ले पर कोई अनजान लाइट बार-बार जलने लगे तो तुरंत टेक्नीशियन से जरूरी चेक करवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।