How to choose the right AC capacity for your room size: गर्मी के मौसम में एसी की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। हालांकि, नया AC खरीदते समय कई लोग केवल ब्रांड, कीमत या फीचर्स पर ही ध्यान देते हैं। वे एसी टन क्षमता पर उतना गौर नहीं करते हैं। इससे बाद में उन्हें काफी पछताना पड़ता है। इससे उन्हें बाद में पर्याप्त कूलिंग भी नहीं मिलती। इस कारण आपको 1 टन, 1.5 टन और 2 टन AC के बीच का अंतर समझना और आपके लिए कौन से टन का एसी बेस्ट रहेगा इसे जानना भी जरूरी है। सही टन क्षमता वाला AC न केवल बेहतर कूलिंग देता है बल्कि लंबे समय में बिजली बिल की बचत करने में भी मदद करता है।
{"_id":"6a1c4a1ed7c58cc29a03a762","slug":"ac-buying-tips-which-ac-ton-capacity-is-best-for-your-room-2026-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Buying Tips: 1 टन, 1.5 टन और 2 टन AC किसके लिए सही? खरीदने से पहले जान लें यहां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Buying Tips: 1 टन, 1.5 टन और 2 टन AC किसके लिए सही? खरीदने से पहले जान लें यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sun, 31 May 2026 08:42 PM IST
सार
AC ton according to room size: आपके कमरे के आकार के मुताबिक 1 टन, 1.5 टन और 2 टन AC में कौन सा विकल्प खरीदना सही रहेगा? आज इस खबर में हम आपको बताएंगे।
विज्ञापन
कमरे के आकार के मुताबिक कितने टन का एसी लगाएं?
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AC Tips
- फोटो : Freepik
1 टन का AC किस आकार के कमरे में लगाना चाहिए?
- 1 टन की क्षमता वाला AC छोटे कमरों के लिए सही रहता है।
- अगर आपके कमरे का आकार लगभग 100 से 120 वर्ग फुट तक है और धूप का असर भी कम पड़ता है।
- इस स्थिति में आपके लिए तो 1 टन AC पर्याप्त हो सकता है।
- यह विकल्प छोटे बेडरूम, स्टडी रूम या ऑफिस केबिन के लिए अच्छा होता है।
Trending Videos
AC Tips
- फोटो : Freepik
1.5 टन का AC किस आकार के कमरे के लिए है बेस्ट?
- 1.5 टन का AC काफी लोकप्रिय है।
- इसे बड़ी संख्या में लोग खरीदते हैं।
- अगर कमरे का आकार 120 से 180 वर्ग फुट के बीच है, तो 1.5 टन का एसी संतुलित कूलिंग प्रदान करने का काम करता है।
- मध्यम आकार के बेडरूम, ड्रॉइंग रूम और फैमिली स्पेस के लिए यह उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
2 टन AC कहां लगाना चाहिए?
- 2 टन एसी बड़े कमरों या अधिक लोगों की मौजूदगी वाले स्थानों के लिए बेहतर विकल्प है।
- अगर कमरे का क्षेत्रफल 180 वर्ग फुट से अधिक है या वहां बड़ी खिड़कियां हैं और ज्यादा धूप आती है।
- इस स्थिति में 2 टन का AC अच्छी कूलिंग प्रदान करता है।
- वहीं अगर कमरा छोटा है और वहां आप 2 टन का AC लगाते हैं, तो इससे बिजली की खपत बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
AC Tips
- फोटो : Freepik
AC की लाइफ बढ़ाने के लिए क्या करें?
- एसी खरीदने के बाद आपको उसके एयर फिल्टर की एक निश्चित समयावधि में सफाई भी करते रहनी चाहिए।
- इसके अलावा उसकी निश्चित समय अंतराल पर सर्विसिंग भी कराते रहें।
- इससे एसी की परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी और उसकी लाइफस्पैन भी बढ़ेगी।