Safe Way To Remove Fine Glass Particles: घर में काम करते समय अक्सर कांच का कोई गिलास, प्लेट या बल्ब टूटकर फर्श पर बिखर जाता है। ऐसे में आम इंसान सबसे पहले बड़े टुकड़ों को तो हाथ से उठा लेता है, लेकिन फर्श पर गिरे बिल्कुल बारीक और अदृश्य कांच के टुकड़ों को हाथ से उठाने में काफी परेशानी होती है। कुछ लोग झाड़ू लगाकर इसे साफ करना चाहते हैं, लेकिन बता दें कि झाड़ू लगाने से ये बारीक कण पूरे कमरे में फैल जाते हैं और पैरों या हाथों में चुभकर गहरे जख्म दे सकते हैं।
{"_id":"6a1bf661d7c58cc29a03a6ec","slug":"smart-utility-hack-use-dough-to-clean-invisible-glass-pieces-safely-from-floor-2026-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Broken Glass Pieces: फर्श पर गिरे बारीक कांच को हाथ से उठाने की न करें गलती, ऐसे करें सफाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Broken Glass Pieces: फर्श पर गिरे बारीक कांच को हाथ से उठाने की न करें गलती, ऐसे करें सफाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 31 May 2026 08:28 PM IST
सार
How To Clean Broken Glass Pieces From Floor: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जब को ग्लास का फर्श पर टूट जाता है तो उसके बारीक टूकड़ों को उठाना काफी चुनौती भरा काम होता है। इन टुकड़ों को हाथ से उठाना काफी जोखिम भरा हो सकता है इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि आप इन अदृश्य टुकड़ों को कैसे उठा सकते हैं।
विज्ञापन
फर्श पर गिरे बारीक शीशे के टुकड़ों को साफ करने के उपाय
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूंथे हुए आटे से बारीक कांच उठाने का जादुई तरीका
- फोटो : Adobe Stock
गूंथे हुए आटे से बारीक कांच उठाने का जादुई तरीका
- सबसे पहले साधारण गेहूं के आटे में थोड़ा सा पानी मिलाकर उसे थोड़ा कड़ा गूंथ लें और उसकी एक बड़ी सी लोई (पेड़ा जैसा) बना लें।
- आटे के चिपचिपेपन के कारण फर्श पर मौजूद बिल्कुल बारीक और अदृश्य कांच के टुकड़े भी इसमें आसानी से फंसकर ऊपर आ जाएंगे।
- अब इस गूंथे हुए आटे की लोई को कांच गिरने वाली जगह और उसके आसपास की फर्श पर धीरे-धीरे दबाते हुए रोल करें (घुमाएं)।
Trending Videos
फूटे हुए गिलास के बारीक कण
- फोटो : Adobe Stock
इस कमाल के घरेलू हैक को आजमाते समय बरतें ये सावधानियां
- कांच साफ करने की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अपने पैरों की सुरक्षा के लिए रबर या प्लास्टिक की चप्पल जरूर पहनकर रखें।
- आटे की लोई को फर्श पर दबाते समय बहुत ज्यादा ताकत न लगाएं, वरना कांच के बारीक टुकड़े आपके हाथ तक भी पहुंच सकते हैं।
- काम खत्म होते ही कांच से सने इस आटे को किसी पुराने अखबार में लपेटकर तुरंत डस्टबिन में फेंक दें, इसे भूलकर भी गाय को न खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूटे हुए गिलास के बारीक कण
- फोटो : Adobe Stock
टेप से कांच साफ करने के उपाय
- पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले चौड़े पारदर्शी टेप को हाथ पर उल्टा लपेटकर फर्श की धूल और बारीक कांच को साफ किया जा सकता है।
- देखा जाए तो ये भी किफायती उपाय है जिसे आप अपना सकते हैं।
विज्ञापन
फूटे हुए गिलास के बारीक कण
- फोटो : Adobe Stock
कांच टूटने के बाद फर्श को सुरक्षित बनाने के तरीके
- सब कुछ साफ करने के बाद मोबाइल की फ्लैशलाइट को फर्श के समानांतर जलाकर देखें, बचा हुआ कांच तुरंत चमकने लगेगा।
- जब तक फर्श पूरी तरह साफ न हो जाए, तब तक छोटे बच्चों और पालतू जानवरों को उस कमरे से बिल्कुल दूर रखें।
- सबसे आखिर में उस पूरी जगह पर एक बार गीला पोछा लगा दें ताकि फर्श पूरी तरह सुरक्षित हो जाए।