सब्सक्राइब करें

AC Myths: AC के साथ पंखा चलाना फायदेमंद या नुकसानदेह? जानिए एसी से जुड़ी ये गलतफहमियां

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sat, 02 May 2026 02:22 PM IST
सार

गर्मियों में एसी का इस्तेमाल बढ़ते ही उससे जुड़े कई भ्रम भी लोगों को कन्फ्यूज कर देते हैं। सही जानकारी के बिना ये गलतफहमियां न सिर्फ बिजली बिल बढ़ाती हैं, बल्कि स्वास्थ्य और एसी दोनों पर असर डाल सकती हैं।

विज्ञापन
AC Myths Busted: Truth About Power Consumption, Health Risks and Smart Usage Tips
एसी मिथ्स - फोटो : AI Generated

गर्मियों का असर जिस तेजी से बढ़ रहा है उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि एयर कंडीशनर (AC) अब लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है। हालांकि, एसी के इस्तेमाल को लेकर कई तरह के भ्रम आज भी लोगों के बीच फैले हुए हैं। सोशल मीडिया और लोगों की बातों के आधार पर बनी एसी से जुड़ी ये धारणाएं अक्सर गलत होती हैं। अगर आप इन पर भरोसा करते हैं, तो बिजली का बिल भी बढ़ सकता है और मशीन की उम्र भी घट सकती है। आपको सही जानकारी के साथ एसी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने  से न केवल बिजली की बचत होती है, बल्कि स्वास्थ्य और मशीन दोनों सुरक्षित रहते हैं।

Trending Videos
AC Myths Busted: Truth About Power Consumption, Health Risks and Smart Usage Tips
AC Tips - फोटो : Freepik

एक आम धारणा यह प्रचलित है कि एसी को पूरे दिन चालू रखना सही होता है। अगर उसे बार-बार ऑन-ऑफ किया जाए तो इससे ज्यादा बिजली खर्च होती है। हालांकि, ऐसा है नहीं। जरूरत के अनुसार एसी को ऑन-ऑफ करना बेहतर होता है। लंबे समय तक लगातार चलाने से एसी ज्यादा बिजली का उपयोग करता है और कंप्रेसर पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Myths Busted: Truth About Power Consumption, Health Risks and Smart Usage Tips
AC Tips - फोटो : Freepik

दूसरा बड़ा भ्रम यह है कि एसी चलाने से बीमारियां होती हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एसी खुद बीमारी का कारण नहीं होता है, बल्कि इसकी सफाई न होना समस्या पैदा कर सकता है। अगर फिल्टर गंदा हो जाए तो उसमें धूल, एलर्जी पैदा करने वाले कण और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, जो बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इस कारण एसी के फिल्टर की सफाई और उसकी नियमित रूप से सर्विसिंग कराना जरूरी है।

AC Myths Busted: Truth About Power Consumption, Health Risks and Smart Usage Tips
AC Tips - फोटो : Freepik

तीसरी गलतफहमी यह है कि एसी चलाते समय पंखे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पंखा चलाने से ठंडी हवा कमरे में बेहतर तरीके से फैलती है। इस कारण एसी को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और कमरे में कूलिंग भी अच्छी होती है। यह तरीका बिजली की खपत कम करने में मदद करने का काम करता है। 

विज्ञापन
AC Myths Busted: Truth About Power Consumption, Health Risks and Smart Usage Tips
AC Tips - फोटो : Freepik

आपको एसी का इस्तेमाल 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच करना चाहिए। इसके अलावा नियमित सर्विस कराएं और जरूरत के अनुसार ही एशी का इस्तेमाल करें। सही जानकारी और समझदारी से इस्तेमाल करने पर न सिर्फ बिजली का बिल कम होगा, बल्कि एसी की लाइफ भी बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed