Indian Rialways Train Unreserved Rules: भारतीय रेलवे की अलग-अलग ट्रेनें हर रोज अलग-अलग शहरों के लिए जाती हैं और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। ट्रेन यात्रा के लिए बस आपको ट्रेन टिकट लेना होता है।
यात्रीगण ध्यान दें: WhatsApp पर ट्रेन टिकट दिखाना वैध नहीं, यहां जानें क्या है रेलवे का नया नियम
Train Unreserved Rules: रेलवे के मुताबिक, WhatsApp पर ट्रेन टिकट दिखाना वैध नहीं माना जाएगा। चलिए जानते हैं आखिर ये नियम क्या है और किन कौन से ट्रेन टिकट पर लागू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कहना है रेलवे का?
- दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से अपने आधिकारिक एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया
- इस वीडियो के माध्यम से बताया गया है कि ट्रेन में अनारक्षित ट्रेन टिकट को WhatsApp पर दिखाना वैध नहीं है
क्या लिखा है रेलवे के इस पोस्ट में?
- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपने इस एक्स पोस्ट के कैप्शन में लिखा है "व्हाट्सएप पर आया टिकट दिखाना पर्याप्त नहीं, रेलवे के नियम जानना है जरूरी! RailOne App से बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी पंजीकृत मोबाइल पर वैध माना जाता है, जिससे टिकट जारी हुआ हो। यात्रा के दौरान उक्त मोबाइल के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना भी अनिवार्य है। व्हाट्सएप, स्क्रीनशॉट या अन्य माध्यम से प्राप्त टिकट वैध यात्रा प्राधिकार नहीं माना जाता।"
व्हाट्सएप पर आया टिकट दिखाना पर्याप्त नहीं, रेलवे के नियम जानना है ज़रूरी!
— South East Central Railway (@secrail) July 8, 2026
RailOne App से बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी पंजीकृत मोबाइल पर वैध माना जाता है, जिससे टिकट जारी हुआ हो। यात्रा के दौरान उक्त मोबाइल के साथ एक फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना भी अनिवार्य है। व्हाट्सएप,… pic.twitter.com/5n45Jgdq4c
क्या सभी ट्रेन टिकट WhatsApp पर दिखाना अवैध होगा?
- नहीं, रेलवे के मुताबिक सिर्फ अनारक्षित ट्रेन टिकट व्हाट्सएप पर दिखाना वैध नहीं होगा
- ये टिकट सिर्फ उसी मोबाइल में मान्य होगा जिस मोबाइल से ये बुक किया गया है
- व्हाट्सएप, स्क्रीनशॉट या अन्य माध्यम से प्राप्त टिकट वैध यात्रा प्राधिकार नहीं माना जाता
क्या होता है अनारक्षित ट्रेन टिकट?
- अनारक्षित ट्रेन टिकट सिर्फ ट्रेन में प्रवेश के लिए होता है जैसे- सामान्य/जनरल डिब्बे के लिए
- ये पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाता है और ये कम दूरी की दैनिक यात्राओं के लिए होता है
- पर जो टिकट आप IRCTC की वेबसाइट-एप से पहले से बुक करते हैं, वो टिकट अनारक्षित नहीं होता है बल्कि वो टिकट आरक्षित ट्रेन टिकट होता है
- इसलिए ऐसा टिकट की मान्यता पहले की तरह ही है, इनमें कोई बदलाव नहीं है