Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Air Cooler Hacks: Why Coolers Throw Humid Air in Sticky Weather and Right Time to Turn Off Water Pump
{"_id":"6a439a1d9df77225a9035663","slug":"air-cooler-hacks-why-coolers-throw-humid-air-in-sticky-weather-and-right-time-to-turn-off-water-pump-2026-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Tips: चिपचिपी गर्मी में कूलर से क्यों आती है उमस भरी हवा? जानें वाटर पंप कब बंद करना चाहिए","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cooler Tips: चिपचिपी गर्मी में कूलर से क्यों आती है उमस भरी हवा? जानें वाटर पंप कब बंद करना चाहिए
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 30 Jun 2026 03:57 PM IST
सार
Air Cooler Humidity Tips: उमस वाले मौसम अक्सर ये देखने को मिलता है कि जो लोग कूलर चलाते हैं वो चिपचिपी गर्मी से परेशान रहते हैं। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले हैं जिसकी मदद से आप उमस वाली गर्मी में भी कूलर को चलाकर उसका आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
उमस में कूलर चलाने का तरीका
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Right Way To Use Cooler During Humidity: गर्मियों के मौसम में जब तक समस्या बिना उमस वाली गर्मी की होती है तो कूलर काफी कारगर होता है। मगर जब उमस वाली गर्मी का मौसम आता है तो कूलर की हवा में चिपचिपी उमस (नमी) बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौसम में अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका कूलर ठंडी हवा देने के बजाय उमस भरी और भारी हवा फेंक रहा है।
दरअसल, कूलर पानी के वाष्पीकरण सिद्धांत पर काम करता है, और जब पहले से ही उमस भरा मौसम रहता है तो कूलर चलाने पर कमर में चिपचिपाहट और बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में कूलर के वाटर पंप को सही समय पर बंद करना, वेंटिलेशन बनाए रखना और कूलर को सही जगह पर रखना बेहद जरूरी होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि उमस में कूलर ऐसा क्यों करता है और आपको क्या करना चाहिए।
2 of 6
क्यों उमस में कूलर की हवा से कमरे की नमी बढ़ जाती है?
- फोटो : Freepik
क्यों उमस में कूलर की हवा से कमरे की नमी बढ़ जाती है?
कूलर के पैड से जब पानी टकराता है, तो वह हवा में नमी घोलकर उसे ठंडा करता है। लेकिन उमस के मौसम में हवा में पहले से ही पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में कूलर का पानी हवा में मिक्स नहीं हो पाता और कूलर सिर्फ चिपचिपी, गर्म और गीली हवा फेंकने लगता है।
3 of 6
कमरे का वेंटिलेशन बनाए रखना है सबसे जरूरी
- फोटो : AI
कमरे का वेंटिलेशन बनाए रखना है सबसे जरूरी
चिपचिपी गर्मी के दिनों में कूलर चलाते समय कमरे में हवा की आवाजाही यानी वेंटिलेशन बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके बावजूद भी अगर कूलर चलते समय कमरे में उमस और चिपचिपाहट बढ़ जाए, तो तुरंत कूलर का वाटर पंप (पानी का मोटर) बंद कर देना चाहिए और सिर्फ कूलर के पंखे की तेज हवा का आनंद लेना चाहिए। ऐसा करने से कमरे में पहले से मौजूद नमी से आपको ठडी हवा महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कूलर को हमेशा कमरे के बाहर स्थापित करें
- फोटो : Freepik
कूलर को हमेशा कमरे के बाहर स्थापित करें
उमस वाले मौसम में कोशिश करें कि कूलर को कमरे के अंदर रखने के बजाय घर के बाहर (जैसे बालकनी या छज्जे पर) फिट करें, ताकि उसकी हवा खिड़की के रास्ते कमरे में आए। बाहर रखने से कूलर को लगातार सूखी और ताजी हवा मिलती है, जिससे वह कमरे के भीतर नमी और उमस को इकट्ठा नहीं होने देता।
विज्ञापन
5 of 6
सुबह के समय पंप बंद करके चलाने का जादुई फॉर्मूला
- फोटो : Freepik
सुबह के समय पंप बंद करके चलाने का जादुई फॉर्मूला
सुबह के समय मौसम प्राकृतिक रूप से काफी ठंडा और सुहावना रहता है। इस दौरान आप कूलर का वाटर पंप पूरी तरह बंद करके भी उसे चला सकते हैं, इससे सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कमरे में ह्यूमिडिटी (नमी) का स्तर बिल्कुल नहीं बढ़ेगा और आपको बिना किसी चिपचिपाहट के बेहतरीन कूलिंग मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।