पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे पहचानें की बाजार में मिलने वाला आम कार्बाइड से पका है या नहीं? अधिकतर लोग करते हैं ये गलती

Tue, 30 Jun 2026 03:06 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 30 Jun 2026 03:06 PM IST
सार

Chemical Vs Natural Mango: आम का सीजन चल बहुत से लोग बाजार से खूब आम खरीदकर ला रहे हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि अधिकतर लोगों को इस बात की समझ ही नहीं है कि वो कैमिकल से पके आम को और नेचुरली पके आम में अंतर जान पाएं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
chemical vs Natural Mangoes Easy Ways to Identify Carbide Ripened Mangoes and Protect Your Health
केमिकल से पके आम - फोटो : AI

How to Identify Carbide Ripened Mangoes: गर्मियों के इस मौसम में फलों का राजा 'आम' हर किसी की पहली पसंद होता है। मगर आजकल बाजार में धड़ल्ले से बिकने वाले ज्यादातर आमों को नेचुरल रूप से पकाने के बजाय खतरनाक केमिकल 'कैल्शियम कार्बाइड' (जिसे आम भाषा में कार्बाइड या मसाला भी कहते हैं) से पकाया जा रहा है। यह केमिकल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक और जानलेवा हो सकता है। 



अक्सर लोग बाजार में चमकीले पीले रंग के आम देखकर उन्हें सबसे अच्छा आम समझ लेते हैं, जो कि एक बहुत बड़ी गलती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि केमिकल से पके और नेचुरली पके आम की पहचान कैसे करें।

chemical vs Natural Mangoes Easy Ways to Identify Carbide Ripened Mangoes and Protect Your Health
आम के रंग और धब्बों को ध्यान से देखें - फोटो : एक्स/@NalinisKitchen

आम के रंग और धब्बों को ध्यान से देखें
प्राकृतिक रूप से पका आम हर जगह से एक जैसा पीला नहीं होता, उसमें कहीं हरा तो कहीं पीला रंग होता है। वहीं, कार्बाइड से पका आम पूरी तरह से एक समान चमकीला पीला दिखाई देता है और उस पर कहीं-कहीं सफेद या हल्के नीले रंग के पाउडर जैसे धब्बे भी नजर आ सकते हैं।

chemical vs Natural Mangoes Easy Ways to Identify Carbide Ripened Mangoes and Protect Your Health
आम - फोटो : Freepik

पानी की बाल्टी वाला टेस्ट सबसे आसान
बाजार से आम खरीदकर लाने के बाद उन्हें पानी से भरी बाल्टी में डालें। जो आम पानी में पूरी तरह डूब जाते हैं, वे प्राकृतिक रूप से पके और भारी होते हैं। लेकिन जो आम पानी की सतह पर तैरने लगते हैं, समझ जाइए कि उन्हें केमिकल (कार्बाइड) के जरिए जबरदस्ती पकाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chemical vs Natural Mangoes Easy Ways to Identify Carbide Ripened Mangoes and Protect Your Health
आम - फोटो : Freepik

दबाने पर बनावट और रस का अहसास
प्राकृतिक रूप से पका आम छूने पर हर जगह से एक समान मुलायम महसूस होता है। वहीं दूसरी ओर, केमिकल से पकाया गया आम कहीं से बहुत ज्यादा सख्त (कड़ा) होता है तो कहीं से अचानक बहुत ज्यादा दबा हुआ होता है, क्योंकि वह अंदर से पूरी तरह पका नहीं होता।

विज्ञापन
chemical vs Natural Mangoes Easy Ways to Identify Carbide Ripened Mangoes and Protect Your Health
महक और स्वाद से करें असली पहचान - फोटो : Freepik
महक और स्वाद से करें असली पहचान
पेड़ पर पके आम के पास से एक बेहतरीन मीठी खुशबू आती है, जबकि कार्बाइड वाले आम से कोई खुशबू नहीं आती या फिर तीखी केमिकल जैसी महक आती है। ऐसे आमों को खाने पर मुंह या गले में हल्की जलन महसूस हो सकती है और इनका स्वाद भी फीका या कसैला और हल्का खट्टा होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed