Running Cooler Without Water Damage: इन दिनों गर्मी को कहर बरस रहा है उससे कोई अछूता नहीं है। ऐसे में बहुत से लोग जलती-चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल या डर जरूर रहता है कि क्या पानी खत्म होने के बाद या बिना पानी के कूलर चलाने से उसकी मोटर खराब हो सकती है?
{"_id":"6a1063536a275c284100ff55","slug":"air-cooler-maintenance-does-running-a-cooler-without-water-damage-the-motor-myths-and-truths-explained-2026-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooler Tips: क्या बिना पानी के कूलर चलाने से मोटर खराब हो जाती है? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cooler Tips: क्या बिना पानी के कूलर चलाने से मोटर खराब हो जाती है? यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 22 May 2026 07:38 PM IST
सार
Air Cooler Motor Repair Tips: इन दिनों गर्मी की वजह से कूलर का इस्तेमाल तेजी से हो रहा है। बहुत से लोगों के मन में कूलर को लेकर ये सवाल रहता है कि क्या बिना पानी के कूलर चालाना चाहिए? आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
कूलर टिप्स
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
cooler tips
- फोटो : Amar Ujala AI
मुख्य फैन मोटर पर कोई सीधा असर नहीं
- आपके कूलर के अंदर हवा देने वाली मुख्य बड़ी मोटर और पानी फेंकने वाला छोटा पंप दोनों अलग-अलग बिजली कनेक्शन से चलते हैं।
- आपको बता दें कि अगर कूलर में पानी नहीं है और आप सिर्फ फैन वाला मोटर चला रहे हैं तो कूलर ठंडी हवा देने के बजाय एक साधारण टेबल फैन की तरह केवल कमरे की सामान्य हवा को ही घुमाता रहेगा।
- बता दें कि अगर कूलर में पानी नहीं है, तो भी हवा फेंकने वाली मुख्य मोटर पर कोई दबाव नहीं पड़ता और वह बिना किसी नुकसान के सामान्य रूप से चलती रहती है।
डेजर्ट कूलर बनाम नॉर्मल कूलर
- फोटो : AI
वॉटर पंप के तुरंत फुंकने या जलने का बड़ा खतरा
- कूलर का छोटा वॉटर पंप लगातार पानी के संपर्क में रहकर ही खुद को ठंडा रखता है, क्योंकि पानी इसके लिए कूलेंट का काम करता है।
- ऐसे में जब आप बिना पानी के वो मोटर चला रहे हैं तो मात्र कुछ ही घंटों में बिना पानी के लगातार चलने पर यह छोटा पंप पूरी तरह जल जाता है।
- ऐसी स्थिति में आपको पानी वाला मोटर बदलवाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कूलर
- फोटो : Freepik
कूलिंग पैड्स का सूखना और खराब होना
- बिना पानी के कूलर चलाने से उसके पीछे लगे कूलिंग पैड्स (खस की घास या हनीकॉम्ब) पूरी तरह सूखे और कड़े हो जाते हैं।
- लंबे समय तक सूखे रहने के बाद जब आप दोबारा पानी डालेंगे, तो कूलर से मिट्टी और सड़न जैसी अजीब बदबू आने की समस्या शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
जानिए कौन-सा कूलिंग पैड है बेहतर
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ पंखा चलाने का सही तरीका
- अगर आप सिर्फ सादा हवा खाना चाहते हैं, तो हमेशा याद से कूलर के 'Pump' वाले बटन को बंद रखें और सिर्फ 'Fan' या 'Speed' बटन ऑन करें।
- जब बाहर का मौसम बहुत ज्यादा उमस वाला हो, तब बिना पानी के सर्फ पंखा मोड पर कूलर चलाना ज्यादा आरामदायक साबित होता है।
- बिना पानी के चलाते समय सुनिश्चित करें कि टंकी के अंदर पुराना गंदा पानी जमा न हो, वरना सूखी हवा के साथ कीटाणु कमरे में फैल सकते हैं।