Smartphone App Permissions Guide: अक्सर लोग अपनी सुविधा के लिए स्मार्टफोन में दर्जनों एप इंस्टॉल कर लेते हैं। मगर क्या आपने कभी गौर किया है कि किसी साधारण सी 'कैलकुलेटर एप' को आपकी गैलरी या कॉन्टैक्ट्स की जरूरत क्यों पड़ती है? आज के समय में प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है, क्योंकि कई खतरनाक एप परमिशन के बहाने आपका निजी डेटा चोरी कर रहे हैं।
{"_id":"69d8bc168dee9d510404848e","slug":"app-permission-guide-how-to-check-smartphone-app-permissions-and-identify-dangerous-apps-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"App Permissions: अपने फोन में एप्स के परमिशन को ऐसे करें चेक, जान लें खतरनाक एप की पहचान कैसे करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
App Permissions: अपने फोन में एप्स के परमिशन को ऐसे करें चेक, जान लें खतरनाक एप की पहचान कैसे करें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:30 PM IST
सार
How To Identify Malicious Apps: आजकल स्मार्टफोन एप्स के जरिए जासूसी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अक्सर यूजर्स को पता भी नहीं चलता कि उन पर नजर रखी जा रही है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि अपने फोन में 'एप परमिशन' को कैसे चेक करें और कंट्रोल करने का सही तरीका क्या है।
विज्ञापन
mobile call new
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
android mobile
- फोटो : Adobe stock
खतरनाक एप्स की पहचान कैसे करें?
- अगर कोई फोटो एडिटिंग एप आपके 'कॉल लॉग्स' या 'मैसेज' की परमिशन मांगती है, तो वह संदिग्ध है।
- अगर कोई छोटी सी एप बहुत ज्यादा बैटरी या इंटरनेट डेटा खर्च कर रही है, तो वह बैकग्राउंड में डेटा चोरी कर सकती है।
- गूगल प्ले स्टोर के बाहर से डाउनलोड की गई एप्स में मालवेयर होने का खतरा 90% ज्यादा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानें सुबह उठकर फोन चलाने के नुकसान
- फोटो : Freepik
एप परमिशन चेक करने का तरीका
- अपने फोन की 'सेटिग्स' खोलें और 'एप्स' या 'प्राइवेसी' सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां 'परमिशन मैनेजर' विकल्प चुनें, जहां आप देख सकते हैं कि कौन सी एप कौन सा डेटा एक्सेस कर रही है।
- अगर आपको लगे कि किसी एप को 'कैमरा' या 'लोकेशन' की जरूरत नहीं है, तो उसे तुरंत 'Don't Allow' पर सेट कर दें।
Smartphone
- फोटो : FREEPIK
सुरक्षा के लिए 'स्मार्ट टिप्स'
- डिजिटल सुरक्षा के लिए इन आदतों को अपनी आदतों में शामिल करें।
- कोई एप जब भी लोकेशन की परमिशन मांगे तो हमेशा 'Only while using the app' विकल्प चुनें, ताकि एप बंद होने पर वह आपकी लोकेशन ट्रैक न कर सके।
- जिन एप्स का आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें फोन से हटा दें क्योंकि वे बैकग्राउंड में डेटा एक्सेस कर सकती हैं।
- अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को हमेशा अपडेट रखें, क्योंकि नए अपडेट में सिक्योरिटी पैच होते हैं जो खतरनाक एप्स को ब्लॉक करते हैं।
विज्ञापन
Smartphone
- फोटो : FREEPIK
कैसे अपनी प्राइवेसी खुद से मैनेज करें?
- किसी भी एप को परमिशन देने से पहले एक सेकंड रुककर सोचें कि क्या वाकई उसे उस जानकारी की जरूरत है।
- कोई भी नई एप डाउनलोड करने से पहले उसके 'यूजर रिव्यू' और 'प्राइवेसी पॉलिसी' पर एक नजर जरूर डालें।
- अपने फोन के प्राइवेसी डैशबोर्ड का इस्तेमाल करें जो आपको बताता है कि पिछले 24 घंटों में किस एप ने कैमरा या माइक का इस्तेमाल किया।