फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM Insurance: ATM पर मिलने वाले मुफ्त इंश्योरेंस की क्या होती है शर्तें? जानें क्या है क्लेम करने का तरीका

Mon, 03 Aug 2026 06:12 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 03 Aug 2026 06:12 PM IST
सार

Claim Process Bank Account: एटीएम कार्ड के साथ फ्री इंश्योरेंस मिलता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इस फ्री इंश्योरेंस की शर्तें जानते हैं, साथ ही इसका क्लेम कैसे करना होता है ये भी समझेंगे।

विज्ञापन
ATM Card Insurance Rules Understand Hidden Policy Conditions and Step by Step Claim Process
एटीएम कार्ड फ्री इंश्योरेंस - फोटो : AI

ATM Card Free Insurance: अगर आपके पास किसी भी बैंक का चालू एटीएम या डेबिट कार्ड है, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी और फायदेमंद खबर है। देश का हर बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम कार्ड के साथ मुफ्त में 50,000 से लेकर 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा देता है। एक आम इंसान अक्सर जानकारी के आभाव बैंक के इस बड़े फायदे से पूरी तरह अनजान रहता है, जिसके कारण जरूरत के समय पीड़ित परिवार इस रकम पर अपना दावा नहीं कर पाता।



हालांकि, इस मुफ्त सरकारी बीमा का लाभ उठाने के लिए बैंकों की कुछ बेहद खास शर्तें होती हैं, जिन्हें पूरा करना कानूनी रूप से अनिवार्य होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि एटीएम पर मिलने वाले इस इंश्योरेंस की मुख्य शर्तें क्या हैं और किसी हादसे के वक्त परिवार के लोग इसे कैसे आसानी से क्लेम कर सकते हैं।

ATM Card Insurance Rules Understand Hidden Policy Conditions and Step by Step Claim Process
बीमा सक्रिय रखने के लिए 45 से 90 दिनों की जरूरी शर्त - फोटो : फाइल

बीमा सक्रिय रखने के लिए 45 से 90 दिनों की जरूरी शर्त

  • एटीएम कार्ड पर मिलने वाले इस इंश्योरेंस का लाभ तभी मिलता है, जब दुर्घटना की तारीख से पिछले 45 या 90 दिनों के भीतर उस कार्ड से कम से कम एक सफल ट्रांजैक्शन किया गया हो। 
  • यानी कार्ड पूरी तरह से एक्टिव होना चाहिए, चाहे आपने उससे एटीएम से पैसे निकाले हों या ऑनलाइन शॉपिंग की हो।
ATM Card Insurance Rules Understand Hidden Policy Conditions and Step by Step Claim Process
कार्ड के प्रकार के हिसाब से तय होती है बीमा राशि - फोटो : Adobe Stock

कार्ड के प्रकार के हिसाब से तय होती है बीमा राशि

  • सभी एटीएम कार्ड पर मिलने वाली इंश्योरेंस की रकम एक समान नहीं होती है।
  • सामान्यतौर पर क्लासिक या रुपे कार्ड पर 1 लाख रुपये तक का कवर मिलता है, जबकि प्लैटिनम या वीजा/मास्टरकार्ड के प्रीमियम वेरिएंट पर यह राशि 2 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक हो सकती है। 
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि इसकी राशि और शर्तें कार्ड के प्रकार के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Card Insurance Rules Understand Hidden Policy Conditions and Step by Step Claim Process
क्लेम करने के लिए जरूरी मुख्य सरकारी दस्तावेजों की लिस्ट - फोटो : Adobe Stock

क्लेम करने के लिए जरूरी मुख्य सरकारी दस्तावेजों की लिस्ट

  • दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में क्लेम करने के लिए परिवार को कुछ पुख्ता कागजात जुटाने होते हैं।
  • इनमें सबसे महत्वपूर्ण पुलिस की एफआईआर की कॉपी, अस्पताल की डिस्चार्ज समरी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र और बैंक खाते से लिंक नॉमिनी के पहचान पत्र के साथ पिछले 90 दिनों का बैंक स्टेटमेंट होना जरूरी है।
विज्ञापन
ATM Card Insurance Rules Understand Hidden Policy Conditions and Step by Step Claim Process
बैंक शाखा में जाकर क्लेम फाइल करने की बेहद सरल प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
बैंक शाखा में जाकर क्लेम फाइल करने की बेहद सरल प्रक्रिया
  • दुर्घटना होने के 30 से 60 दिनों के भीतर नॉमिनी को संबंधित बैंक की उस होम ब्रांच में जाना होगा जहां खाता खुला हुआ था।
  • वहां जाकर अधिकारी से इंश्योरेंस क्लेम फॉर्म मांगें, उसे सही-सही भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करके जमा कर दें।
  • बैंक द्वारा कागजातों की पूरी जमीनी जांच होगी उसके बाद बीमा की रकम सीधे नॉमिनी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed