ATM Card Free Insurance: अगर आपके पास किसी भी बैंक का चालू एटीएम या डेबिट कार्ड है, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी और फायदेमंद खबर है। देश का हर बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम कार्ड के साथ मुफ्त में 50,000 से लेकर 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा देता है। एक आम इंसान अक्सर जानकारी के आभाव बैंक के इस बड़े फायदे से पूरी तरह अनजान रहता है, जिसके कारण जरूरत के समय पीड़ित परिवार इस रकम पर अपना दावा नहीं कर पाता।
{"_id":"6a708cc0da806ddede06e4fe","slug":"atm-card-insurance-rules-understand-hidden-policy-conditions-and-step-by-step-claim-process-2026-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM Insurance: ATM पर मिलने वाले मुफ्त इंश्योरेंस की क्या होती है शर्तें? जानें क्या है क्लेम करने का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ATM Insurance: ATM पर मिलने वाले मुफ्त इंश्योरेंस की क्या होती है शर्तें? जानें क्या है क्लेम करने का तरीका
Mon, 03 Aug 2026 06:12 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:12 PM IST
सार
Claim Process Bank Account: एटीएम कार्ड के साथ फ्री इंश्योरेंस मिलता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इस फ्री इंश्योरेंस की शर्तें जानते हैं, साथ ही इसका क्लेम कैसे करना होता है ये भी समझेंगे।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड फ्री इंश्योरेंस
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा सक्रिय रखने के लिए 45 से 90 दिनों की जरूरी शर्त
- फोटो : फाइल
बीमा सक्रिय रखने के लिए 45 से 90 दिनों की जरूरी शर्त
- एटीएम कार्ड पर मिलने वाले इस इंश्योरेंस का लाभ तभी मिलता है, जब दुर्घटना की तारीख से पिछले 45 या 90 दिनों के भीतर उस कार्ड से कम से कम एक सफल ट्रांजैक्शन किया गया हो।
- यानी कार्ड पूरी तरह से एक्टिव होना चाहिए, चाहे आपने उससे एटीएम से पैसे निकाले हों या ऑनलाइन शॉपिंग की हो।
कार्ड के प्रकार के हिसाब से तय होती है बीमा राशि
- फोटो : Adobe Stock
कार्ड के प्रकार के हिसाब से तय होती है बीमा राशि
- सभी एटीएम कार्ड पर मिलने वाली इंश्योरेंस की रकम एक समान नहीं होती है।
- सामान्यतौर पर क्लासिक या रुपे कार्ड पर 1 लाख रुपये तक का कवर मिलता है, जबकि प्लैटिनम या वीजा/मास्टरकार्ड के प्रीमियम वेरिएंट पर यह राशि 2 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक हो सकती है।
- इस बात का खास ध्यान रखें कि इसकी राशि और शर्तें कार्ड के प्रकार के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लेम करने के लिए जरूरी मुख्य सरकारी दस्तावेजों की लिस्ट
- फोटो : Adobe Stock
क्लेम करने के लिए जरूरी मुख्य सरकारी दस्तावेजों की लिस्ट
- दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में क्लेम करने के लिए परिवार को कुछ पुख्ता कागजात जुटाने होते हैं।
- इनमें सबसे महत्वपूर्ण पुलिस की एफआईआर की कॉपी, अस्पताल की डिस्चार्ज समरी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र और बैंक खाते से लिंक नॉमिनी के पहचान पत्र के साथ पिछले 90 दिनों का बैंक स्टेटमेंट होना जरूरी है।
विज्ञापन
बैंक शाखा में जाकर क्लेम फाइल करने की बेहद सरल प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
बैंक शाखा में जाकर क्लेम फाइल करने की बेहद सरल प्रक्रिया
- दुर्घटना होने के 30 से 60 दिनों के भीतर नॉमिनी को संबंधित बैंक की उस होम ब्रांच में जाना होगा जहां खाता खुला हुआ था।
- वहां जाकर अधिकारी से इंश्योरेंस क्लेम फॉर्म मांगें, उसे सही-सही भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करके जमा कर दें।
- बैंक द्वारा कागजातों की पूरी जमीनी जांच होगी उसके बाद बीमा की रकम सीधे नॉमिनी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।