फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या नहीं करवा सकते मुफ्त इलाज? यहां जानें नियम

Mon, 28 Sep 2026 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Sep 2026 12:42 PM IST
सार

Ayushman Card: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। ऐसे में आप आयुष्मान कार्ड से हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते?

विज्ञापन
Ayushman Card Limit Exhausted: What Happens After 5 Lakh rupees Cover Is Used
आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card Yarly Limit: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसके तहत आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है यानी आपको इलाज के लिए पैसे नहीं देने होते हैं।

इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आप करवा सकते हैं, लेकिन सोचिए कि अगर आपकी लिमिट खत्म हो जाती है तो क्या आपको मुफ्त इलाज नहीं मिलेगा? चलिए जानते हैं इस पर नियम क्या कहता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Limit Exhausted: What Happens After 5 Lakh rupees Cover Is Used
आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI

आयुष्मान कार्ड की सालाना कितनी लिमिट होती है?

  • इस योजना में 5 लाख तक का कवर प्रति परिवार प्रति वर्ष मिलता है
  • यह कवर फैमिली फ्लोटर आधार पर होता है यानी यह 5 लाख परिवार के किसी एक सदस्य के नाम पर अलग से नहीं होता
  • बल्कि, परिवार के सभी पात्र सदस्य इस राशि का इस्तेमाल कर सकते हैं
Ayushman Card Limit Exhausted: What Happens After 5 Lakh rupees Cover Is Used
आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala

आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म हो जाए तो क्या होगा?

  • आयुष्मान कार्ड की सालना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • ऐसे में आप आयुष्मान कार्ड से एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • ये सालाना समय वित्तीय वर्ष के हिसाब से गिना जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Limit Exhausted: What Happens After 5 Lakh rupees Cover Is Used
आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala
  • अब अगर अगला वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा चुके हैं
  • तो ऐसे में आपको फिर से मुफ्त इलाज करवाने के लिए अगली लिमिट आने का इंतजार करना होगा
  • आयुष्मान कार्ड की लिमिट हर 1 अप्रैल को अपने आप रिन्यू हो जाती है
विज्ञापन
Ayushman Card Limit Exhausted: What Happens After 5 Lakh rupees Cover Is Used
आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala
  • वहीं, आप साल भर में जितनी बार भी चाहे आयुष्मान कार्ड से उतनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • बस ध्यान रहे कि आपके आयुष्मान कार्ड में लिमिट होनी चाहिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed