{"_id":"68c6b7f8609a8db8f7013c62","slug":"ayushman-scheme-what-is-the-aushman-bharat-yojana-know-all-details-in-hindi-2025-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Scheme: क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलती हैं सुविधाएं? यहां जानिए सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Scheme: क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलती हैं सुविधाएं? यहां जानिए सबकुछ
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:11 PM IST
सार
Ayushman Scheme: भारत सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए कई योजनाएं चला रही है। अगर आप सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं, तो इनका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Ayushman Scheme: भारत सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए कई योजनाएं चला रही है। अगर आप सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं, तो इनका लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार मुफ्त या सस्ता राशन देने जैसी योजना, बीमा, मुफ्त शिक्षा, पेंशन और घर बनाने के लिए सब्सिडी देने जैसी योजनाओं समेत कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आम जनता के लिए चलाई जा रहीं इन कल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी शामिल है।
केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी। इस योजना का नाम अब बदलकर प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) कर दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देती है। योजना के पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है।
2 of 5
क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
- फोटो : Freepik
इस कार्ड को दिखाकर पात्र व्यक्ति सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज करा सकता है। देशभर में 13,000 से भी ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड मान्य है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से बनवा जा सकता है। इस कार्ड के जरिए कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों समेत करीब 1500 बीमारियों की इलाज की सुविधा दी जाती है। इस योजना में पुरानी और नई सभी बीमारियां शामिल की गई हैं।
3 of 5
क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
- फोटो : Freepik
अगर आपने अभी तक आयुष्मान भारत योजना में आवेदन नहीं किया है, तो आपको जल्द से जल्द इस स्कीम में आवेदन करना चाहिए। आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आपकी पात्रता की जांच जाएगी। इसके बाद एजेंट आपके दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद एजेंट योजना में आपका रजिस्ट्रेशन करेगा।
क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
- फोटो : Istock
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
क्या है आयुष्मान भारत योजना, क्या मिलती हैं सुविधाएं?
- फोटो : Freepik
आवेदन के करीब 10 से 15 दिनों के बाद आयुष्मान भारत कार्ड मिल जाता है। इस कार्ड की मदद से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।