Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Beat the Humid Heat Three Effective Ways to Cool Your Room Without AC in Rainy Season
{"_id":"6a4fa28aba721778d807dddb","slug":"beat-the-humid-heat-three-effective-ways-to-cool-your-room-without-ac-in-rainy-season-2026-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Humidity Tips: कैसे कम करें अपने कमरे की चिपचिपी गर्मी? बिना एसी इन तीन तरीकों से कम कर सकते हैं उमस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Humidity Tips: कैसे कम करें अपने कमरे की चिपचिपी गर्मी? बिना एसी इन तीन तरीकों से कम कर सकते हैं उमस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:00 PM IST
सार
Stop Humidity Inside House: बरसात के मौसम में कमरे की उमस कई गुना बढ़ जाती है। बहुत से लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। मगर आइए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिससे आप अपने कमरे की उमस को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कमरे की उमस कैसे कम करें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Reduce Room Humidity Without AC: मानसून के मौसम में तापमान भले ही गर्मी के मौसम की तुलना में थोड़ा कम होता है, लेकिन हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसी वजह से घरों के अंदर एक अजीब सी चिपचिपी गर्मी और दमघोंटू उमस होने लगती है, जो सामान्य गर्मी से भी ज्यादा परेशान करती है।
ऐसे मौसम में साधारण कूलर भी काम करना बंद कर देता है क्योंकि कूलर हवा में और ज्यादा नमी बढ़ा देता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बिना एसी के इस्तेमाल किए आप किन तरीकों से अपने कमरे की उमस को कम कर सकते हैं।
2 of 5
क्रॉस वेंटिलेशन का सही इस्तेमाल
- फोटो : Amar Ujala
क्रॉस वेंटिलेशन का सही इस्तेमाल
कमरे की भारी और उमस भरी हवा को बाहर निकालने के लिए क्रॉस वेंटिलेशन सबसे जरूरी है। इसके लिए अपने कमरे की आमने-सामने वाली खिड़कियों और दरवाजों को एक साथ खोलें। अगर आपके कमरे में एग्जॉस्ट फैन लगा है, तो उसे दिन में कुछ देर के लिए जरूर चलाएं। यह पंखा कमरे के भीतर जमा गर्म और नमी वाली हवा को तेजी से खींचकर बाहर फेंक देता है।
3 of 5
बर्फ और टेबल फैन का बेहतरीन जुगाड़
- फोटो : Amar Ujala
बर्फ और टेबल फैन का बेहतरीन जुगाड़
जब उमस के कारण सीलिंग फैन (छत का पंखा) भी गर्म हवा देने लगे, तो एक आसान तरीका अपनाएं। एक बड़े कटोरे में ढेर सारी बर्फ के टुकड़े लें और उसे टेबल फैन या पेडेस्टल फैन के ठीक आगे रख दें। जब पंखे की हवा इस बर्फ से टकराकर आपके पास आएगी, तो वह कमरे की नमी को सोखते हुए आपको एकदम ठंडी और फ्रेश हवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घर के अंदर नमी बढ़ाने वाली चीजों को रोकें
- फोटो : Amar Ujala
घर के अंदर नमी बढ़ाने वाली चीजों को रोकें
कमरे में उमस बढ़ने का एक बड़ा कारण अंदर मौजूद पानी की भाप होती है। मानसून के दिनों में भूलकर भी कमरे के अंदर गीले कपड़े न सुखाएं और न ही ज्यादा देर तक पोछा लगाएं। इसके अलावा, दोपहर के समय जब बाहर धूप और चिपचिपाहट ज्यादा हो, तो खिड़कियों पर हल्के रंग के सूती पर्दे डाल दें ताकि बाहर की उमस भरी गर्म हवा अंदर न आ सके।
विज्ञापन
5 of 5
कूलर और पानी के भारी इस्तेमाल को तुरंत रोकें
- फोटो : AI
कूलर और पानी के भारी इस्तेमाल को तुरंत रोकें
अक्सर लोग उमस वाली गर्मी में भी कूलर चलाते रहते हैं, जो कमरे के उमस को कई गुना बढ़ा देता है। इसलिए अगर कूलर चलाते हैं तो वॉटर पंप ऑफ करके कूलर चलाएं और साथ ही कोशिश करें कि कूलर उस जगह पर रखकर चलाएं जहां से बाहर की हवा घर में आ सके। ऐसे में आप ऊपर बताई गई बातों को समझकर कमरे से नमी को कम कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।