Best business for housewives: आज के समय में महिलाएं सिर्फ नौकरी तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि वे घर बैठे बिजनेस करके भी अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। ऐसे कई व्यवसाय हैं, जिन्हें महिलाएं अपने घर से ही शुरू करके हर महीने महीने हजारों रुपये की कमाई कर सकती हैं। वहीं अगर ये बिजनेस अच्छा चलते हैं तो इनका विस्तार करके महिलाएं और भी ज्यादा कमाई कर सकती हैं। बढ़ती महंगाई और आत्मनिर्भर बनने की चाह ने महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। सही प्लानिंग, थोड़ी मेहनत और स्किल के दम पर महिलाएं घर पर रहकर परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए अपना अच्छा खासा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
{"_id":"69787c4c816fd7ca58074212","slug":"best-home-business-ideas-for-women-to-start-in-2026-and-earn-lots-of-money-2026-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Housewife से बिजनेस वुमन बनने का मौका, घर पर शुरू करें ये काम, बंपर हो सकती है कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Housewife से बिजनेस वुमन बनने का मौका, घर पर शुरू करें ये काम, बंपर हो सकती है कमाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 27 Jan 2026 02:41 PM IST
सार
Home based business ideas: महिलाएं घर पर रहते हुए कुछ ऐसे बिजनेस को शुरू कर सकती हैं, जिनमें कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में
विज्ञापन
Business Ideas For Women
- फोटो : AdobeStock
Trending Videos
Business Ideas For Women
- फोटो : AdobeStock
क्रेच सर्विस बिजनेस
- क्रेच सर्विस बिजनेस महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है।
- कामकाजी माता-पिता की बढ़ती संख्या के कारण बच्चों की देखभाल की मांग इन दिनों तेजी से बढ़ी है।
- अगर आपके पास बच्चों को संभालने का अनुभव है, तो आप अपने घर पर क्रेच खोल सकती हैं।
- अगर आपका यह बिजनेस ठीक ठाक चलता है तो इससे हर महीने करीब 50 से 60 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas For Women
- फोटो : AdobeStock
इवेंट डेकोरेशन बिजनेस
- इवेंट डेकोरेशन बिजनेस भी महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।
- छोटे-बड़े कार्यक्रमों जैसे जन्मदिन, सगाई और किटी पार्टी के लिए डेकोरेशन की हमेशा जरूरत रहती है।
- थोड़ी क्रिएटिविटी और डिजाइनिंग की समझ के साथ महिलाएं यह काम शुरू कर सकती हैं।
- इस बिजनेस के जरिए भी महिलाएं हर महीने 40 से 50 हजार रुपये तक की कमाई कर सकती हैं।
- त्योहारों और शादी के सीजन में कमाई और बढ़ सकती है।
PM Vishwakarma Yojana: सरकार किन लोगों को देती है इस स्कीम का लाभ और किन्हें नहीं? यहां जानें
Business Ideas For Women
- फोटो : AdobeStock
क्लाउड किचन
- खाना बनाने का शौक रखने वाली महिलाओं क्लाउड किचन का बिजनेस शुरू कर सकती हैं।
- इसमें घर से ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना तैयार किया जा सकता है।
- फूड डिलीवरी एप्स की मदद से ग्राहक मिलना भी काफी आसान हो गया है।
- इसमें आपको साफ-सफाई और स्वाद पर विशेष ध्यान देना है।
PM Kisan Yojana: क्या फरवरी महीने के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
विज्ञापन
Business Ideas For Women
- फोटो : AdobeStock
- अगर आपका यह बिजनेस अच्छा चलता है तो इससे हर महीने 50 से 60 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है।
- बीते कुछ वर्षों में क्लाउड किचन का ट्रेंड काफी बढ़ा है।
- कई महिलाएं इसके जरिए अच्छी खासी कमाई कर रही हैं।
PM SYMY: सरकार हर महीने देगी 3 हजार रुपये की पेंशन, जानिये कैसे उठाएं फायदा