फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Tips: बारिश में भीगने के बाद बाइक नहीं हो रही स्टार्ट? यहां जानें स्पार्क प्लग साफ करने का देसी तरीका

Fri, 10 Jul 2026 01:00 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 10 Jul 2026 01:00 PM IST
सार

Remove Carbon From Spark Plug: बरसात के दिनों में बाइक का स्पार्क प्लग खराब होना एक आम समस्या है, जिसे बहुत से लोग परेशान होते हैं। अधिकतर लोग इसके मैकेनिक के पास चले जाते हैं, और वो इसे ठीक करने का मोटा पैसा एंठता है। मगर आप इसे खुद से भी ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bike Not Starting in Rain: Simple Homemade Tricks to Clean Spark Plug and Start Your Motorcycle Instantly
बारिश में बाइक स्टार्ट प्रॉब्लम - फोटो : AI

Bike Not Starting in Rain: मानसून के मौसम में अचानक तेज बारिश के बीच बाइक या स्कूटी का बंद हो जाना एक बेहद आम और परेशान करने वाली समस्या है। अक्सर जलभराव वाली सड़कों से गुजरते समय या खुले में गाड़ी खड़ी रहने के कारण बाइक के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से, यानी स्पार्क प्लग में पानी या नमी घुस जाती है। जिसकी वजह से प्लग से करंट निकलना बंद हो जाता है और इंजन स्टार्ट नहीं हो पाता।



ऐसे में बहुत से लोग मैकेनिक को ढूंढने में परेशान होने लगते हैं, मगर आपको बता दें कि आप इसे खुद से भी ठीक कर सकते हैं। आप घर पर ही कुछ बेहद आसान और देसी तरीके अपनाकर अपनी बाइक को मिनटों में दोबारा चालू कर सकते हैं।

Bike Not Starting in Rain: Simple Homemade Tricks to Clean Spark Plug and Start Your Motorcycle Instantly
सबसे पहले प्लग कैप को निकालें और सुखाएं - फोटो : Adobestock

सबसे पहले प्लग कैप को निकालें और सुखाएं
अपनी बाइक के इंजन के बगल में लगे काले रंग के रबर या प्लास्टिक के प्लग कैप को आराम से खींचकर बाहर निकालें। कई बार सिर्फ इस कैप के अंदर पानी भरा होता है, जिससे करंट लीक होने लगता है। एक साफ और सूखे सूती कपड़े या सूती बनियान के टुकड़े को किसी पतली डंडी की मदद से कैप के सुराख के अंदर डालकर सारा पानी अच्छी तरह पोंछ लें।

Bike Not Starting in Rain: Simple Homemade Tricks to Clean Spark Plug and Start Your Motorcycle Instantly
प्लग को खोलकर कपड़े और सैंडपेपर से चमकाएं - फोटो : AI

प्लग को खोलकर कपड़े और सैंडपेपर से चमकाएं
बाइक के टूलकिट में मिलने वाले पाने की मदद से स्पार्क प्लग को एंटी-क्लॉकवाइज (उल्टी दिशा में) घुमाकर बाहर निकालें। अब प्लग के आगे वाले हिस्से को कपड़े से सुखाएं। अगर उस पर काला कार्बन या जंग जमी दिख रही है, तो घर में रखे किसी पुराने रेगमाल (सैंडपेपर) या माचिस की डिब्बी के साइड वाले हिस्से से रगड़कर उसे अच्छी तरह साफ कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Not Starting in Rain: Simple Homemade Tricks to Clean Spark Plug and Start Your Motorcycle Instantly
किक मारकर इंजन का अंदरूनी पानी बाहर निकालें - फोटो : AI

किक मारकर इंजन का अंदरूनी पानी बाहर निकालें
प्लग को बाहर ही रहने दें और बाइक की चाबी (इग्निशन) को बंद रखें। अब बिना प्लग लगाए ही बाइक में लगातार 4 से 5 बार तेज किक मारें। ऐसा करने से सिलेंडर और इंजन हेड के अंदर अगर थोड़ा बहुत भी पानी या एक्स्ट्रा पेट्रोल जमा होगा, तो वह प्लग वाले छेद के रास्ते झटके से बाहर निकल जाएगा और इंजन अंदर से पूरी तरह साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
Bike Not Starting in Rain: Simple Homemade Tricks to Clean Spark Plug and Start Your Motorcycle Instantly
हवा मारकर या फूंककर दोबारा फिट करें - फोटो : Adobe Stock
हवा मारकर या फूंककर दोबारा फिट करें
प्लग के बारीक गैप (पॉइंट) में मुंह से तेज फूंक मारें ताकि अंदर छिपा पानी का आखिरी कतरा भी निकल जाए। इसके बाद प्लग को वापस इंजन में हाथ से सीधा बिठाएं और पाने से कस दें (ज्यादा टाइट न करें)। अंत में सूखे हुए प्लग कैप को ऊपर से कसकर दबा दें। अब बाइक की चाबी ऑन करें और एक सिंगल किक या सेल्फ मारते ही आपकी बाइक तुरंत स्टार्ट हो जाएगी। अगर इतना करने के बाद भी बाइक स्टार्ट नहीं हो रही है तो मोटरसाइकल मैकेनिक को दिखाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed