फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बिल खो जाने पर सिर्फ वारंटी कार्ड या सीरियल नंबर से हो सकती है रिपेयरिंग? जानिए इससे जुड़ा नियम

Wed, 14 Oct 2026 01:39 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 14 Oct 2026 01:39 PM IST
सार

Product Repair Via Serial Number: कई बार सामान खरीदने के कुछ समय बाद उसका पक्का बिल गायब हो जाता है, जिससे वारंटी क्लेम करने के वक्त ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए, इस लेख में यह समझने की कोशिश करते हैं कि क्या केवल वारंटी कार्ड या अन्य प्रमाणों के आधार पर बिना बिल के भी वारंटी का लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
Can You Claim Warranty Without an Invoice? Know Product Repair Rules via Serial Number and Warranty Card
बिना बिल के वारंटी क्लेम - फोटो : AI

Warranty Claim Without Invoice: जब भी हम कोई नया मोबाइल, टीवी, फ्रिज या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं, तो उसके साथ हमें टैक्स इनवॉइस यानी खरीद का पक्का बिल मिलता है। लेकिन कई बार समय बीतने के साथ यह बिल कहीं खो जाता है या उस पर छपी स्याही मिट जाती है।



ऐसे में जब सामान खराब होता है, तो सबसे बड़ी उलझन यह होती है कि क्या बिना बिल के सिर्फ वारंटी कार्ड या उत्पाद के सीरियल नंबर के आधार पर आपको वरंटी मिल सकती है? बहुत से लोग बिल न होने पर घबरा जाते हैं और पैसे देकर मरम्मत करवाते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस बारे में कंपनियों के क्या नियम हैं और उपभोक्ता कानून क्या कहता है।

Trending Videos
Can You Claim Warranty Without an Invoice? Know Product Repair Rules via Serial Number and Warranty Card
सीरियल नंबर और डिजिटल बिल से वारंटी जांचने का नियम - फोटो : Adobe Stock

सीरियल नंबर और डिजिटल बिल से वारंटी जांचने का नियम

  • आजकल ज्यादातर कंपनियां हर प्रोडक्ट पर एक यूनिक सीरियल नंबर देती हैं। जब आप सामान खरीदते हैं, तो वह सिस्टम में दर्ज हो जाता है।
  • अगर आपका बिल खो गया है, तो सर्विस सेंटर वाले सीरियल नंबर के जरिए कंपनी के सर्वर से खरीदारी की तारीख चेक करके वारंटी दे सकते हैं।
Can You Claim Warranty Without an Invoice? Know Product Repair Rules via Serial Number and Warranty Card
वारंटी कार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

क्या सिर्फ वारंटी कार्ड होना फ्री रिपेयरिंग के लिए काफी है?

  • अगर आपके पास वारंटी कार्ड है और उस पर दुकान की सील और खरीद की तारीख दर्ज है, तो कई कंपनियां इसे मान्य मान लेती हैं।
  • हालांकि, ज्यादातर ब्रांड्स फर्जी दावों से बचने के लिए वारंटी कार्ड के साथ खरीद का सबूत यानी पक्का बिल मांगना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Claim Warranty Without an Invoice? Know Product Repair Rules via Serial Number and Warranty Card
document - फोटो : AI Generated

बिल गुम होने पर सर्विस सेंटर जाने से पहले अपनाएं ये आसान तरीके

  • अगर आपका ओरिजिनल बिल खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
  • आप जिस दुकान या ई-कॉमर्स वेबसाइट से सामान खरीदा था, वहां से डुप्लीकेट बिल निकलवा सकते हैं।
  • इसके अलावा अपने बैंक स्टेटमेंट या यूपीआई पेमेंट की रसीद दिखाकर भी खरीद का प्रमाण दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Can You Claim Warranty Without an Invoice? Know Product Repair Rules via Serial Number and Warranty Card
कंज्यूमर कोर्ट के नियम और ग्राहकों के जरूरी अधिकार - फोटो : अमर उजाला

कंज्यूमर कोर्ट के नियम और ग्राहकों के जरूरी अधिकार

  • उपभोक्ता मामलों के जानकारों के अनुसार, सिर्फ बिल खो जाने के आधार पर कंपनियां अपनी जायज वारंटी देने से पूरी तरह मना नहीं कर सकतीं।
  • अगर कंपनी सीरियल नंबर में वारंटी दिखने के बावजूद सर्विस देने से इंकार करे, तो ग्राहक नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed