फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड आते ही क्यों आने लगती हैं गीजर फटने की खबरें? थर्मोस्टेट खराब होने से टंकी में कैसे बनता है मौत का प्रेशर

Wed, 14 Oct 2026 02:42 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 14 Oct 2026 02:42 PM IST
सार

Electric Geyser Blast Reason: अक्तूबर महीने में लगभग 13 दिन बीत चुका है, सुबह शाम के समय हल्की-हल्की ठंड शुरु हो चुकी है, जिसकी वजह से अब लोग गर्म पानी से नहाने के लिए गीजर का इस्तेमाल करना शुरु कर चुके हैं। मगर आपको बता दें कि महीनों से बंद पड़े गीजर को इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Why Do Geyser Explosion Cases Rise in Winter? How Thermostat Failure Causes Deadly Pressure Build-Up
गीजर फटने का कारण - फोटो : AI

Geyser Explosion Causes Winter: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लगभग हर घर में इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल धड़ल्ले से होने लगता है। लेकिन इसी के साथ अखबारों और टीवी पर गीजर फटने की डरावनी खबरें भी सामने आने लगती हैं। अक्सर लोग गीजर को चालू करके भूल जाते हैं और सोचते हैं कि यह अपने आप बंद हो जाएगा, जो की सही भी है। बता दें कि गीजर के अंदर एक थर्मोस्टेट लगा होता है जिसकी मदद से गीजर पानी गर्म होते ही अपने आप ऑफ कर देता है। 



मगर गीजर जब लंबे समय तक बंद रहता है तो उसमें लगा थर्मोस्टेट के खराब होनी आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में जब थर्मोस्टेट यानी ऑटो-कट ऑफ सिस्टम काम करना बंद कर देता है, तो पानी लगातार उबलता रहता है। लगातार पानी उबलने से गीजर की टंकी के भीतर भाप का इतना जबरदस्त दबाव बन जाता है कि वह एक बड़े बम की तरह फट जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह हादसा कैसे होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

Trending Videos
Why Do Geyser Explosion Cases Rise in Winter? How Thermostat Failure Causes Deadly Pressure Build-Up
थर्मोस्टेट और ऑटो-कट ऑफ की खराबी - फोटो : AI

थर्मोस्टेट और ऑटो-कट ऑफ की खराबी

  • इलेक्ट्रिक गीजर में थर्मोस्टेट का मुख्य काम पानी एक निश्चित तापमान तक गर्म होने के बाद बिजली की सप्लाई को अपने आप बंद करना होता है।
  • जब यह पुर्जा खराब हो जाता है, तो गीजर लगातार चलता रहता है और पानी अत्यधिक उबलने लगता है।
Why Do Geyser Explosion Cases Rise in Winter? How Thermostat Failure Causes Deadly Pressure Build-Up
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षा वाल्व का ब्लॉक होना या काम न करना

  • गीजर में एक सेफ्टी वाल्व लगा होता है, जो ज्यादा प्रेशर बनने पर भाप या अतिरिक्त पानी को बाहर निकाल देता है।
  • अगर पानी के खारेपन या जंग की वजह से यह वाल्व ब्लॉक हो जाए, तो प्रेशर अंदर ही जमा होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do Geyser Explosion Cases Rise in Winter? How Thermostat Failure Causes Deadly Pressure Build-Up
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock

टंकी के अंदर भाप का अत्यधिक दबाव और ब्लास्ट

  • जब थर्मोस्टेट और सेफ्टी वाल्व दोनों काम करना बंद कर देते हैं, तो बंद टंकी के अंदर उबलते पानी से भारी मात्रा में भाप बनती है।
  • टंकी इस भयानक प्रेशर को झेल नहीं पाती और आखिरकार गीजर की मजबूत बॉडी में बड़ा विस्फोट हो जाता है।
विज्ञापन
Why Do Geyser Explosion Cases Rise in Winter? How Thermostat Failure Causes Deadly Pressure Build-Up
geyser गीजर - फोटो : Adobe Stock

हादसे से बचने के लिए सावधानियां और जरूरी नियम

  • गीजर को कभी भी घंटों तक लगातार ऑन न छोड़ें और नहाने से पहले स्विच बंद करने की आदत डालें।
  • हर साल सर्दियों की शुरुआत में ही किसी कुशल टेक्नीशियन से अपने गीजर के थर्मोस्टेट और सेफ्टी वाल्व की जांच जरूर करवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed