Indian Railways Alarm Chain Pulling Rules: भारतीय रेलवे से सफर करते समय अक्सर यात्रियों का मोबाइल, पर्स या कोई कीमती सामान चलती ट्रेन से नीचे गिर जाता है। ऐसी स्थिति में घबराहट में कई लोग तुरंत ट्रेन की अलार्म चेन खींच देते हैं। लेकिन क्या कानूनन किसी सामान के गिर जाने पर ट्रेन की चेन खींचना सही और वैध है? भारतीय रेलवे अधिनियम के नियम इस बारे में बेहद सख्त हैं।
{"_id":"6aac044ac08ccd36bd081c54","slug":"can-you-pull-train-chain-if-passenger-luggage-falls-off-know-legal-rules-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्री का कोई सामान गिरने पर क्या वो ट्रेन का चेन खींच सकता है? जानें कानूनी नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्री का कोई सामान गिरने पर क्या वो ट्रेन का चेन खींच सकता है? जानें कानूनी नियम
Fri, 18 Sep 2026 01:01 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:01 PM IST
सार
Can You Pull Train Chain Luggage Fall: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों का जब कोई सामान ट्रेन से गिर जाता है तो वो ट्रेन का इमरजेंसी चेन खींच देते हैं। मगर आपको बता दें कि ट्रेन का चेन खींचने से जुड़े नियम बेहद सख्त हैं, अगर ठोस कारण के चेन पुलिंग करते हुए पकड़े जाते हैं तो भारी जुर्माना और जेल हो सकता है।
विज्ञापन
ट्रेन अलार्म चेन पुलिंग नियम
- फोटो : AI
ट्रेन अलार्म चेन पुलिंग नियम
- फोटो : AI
सामान गिरने पर चेन खींचना गैर-कानूनी
- रेलवे नियमों के अनुसार केवल सामान या मोबाइल फोन गिर जाने पर अलार्म चेन खींचना पूरी तरह से गैर-कानूनी है।
- रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत बिना किसी उचित और ठोस कारण के ट्रेन रोकना अपराध की श्रेणी में आता है।
- सामान गिरना रेलवे की नजर में ऐसा आपातकालीन कारण नहीं है जिसके लिए पूरी ट्रेन की रफ्तार रोकी जाए।
जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Graphics (अमर उजाला ग्राफिक्स)
अपराध करने पर जेल और जुर्माने की सजा
- अगर कोई व्यक्ति मोबाइल या बैग गिरने पर बिना इजाजत चेन खींचता है, तो रेलवे सुरक्षा बल उस पर सख्त कार्रवाई कर सकता है।
- इस धारा के तहत आरोपी को 1 साल तक की जेल या 1,000 रुपये तक का जुर्माना, अथवा दोनों सजाएं हो सकती हैं।
- इसके अलावा आरोपी का नाम रेलवे के रिकॉर्ड में भी दर्ज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन स्थितियों में वैध माना जाता है चेन खींचना?
- फोटो : AI
किन स्थितियों में वैध माना जाता है चेन खींचना?
- अलार्म चेन का इस्तेमाल केवल जीवन सुरक्षा या अति-आपातकाल में ही किया जा सकता है।
- जैसे कि किसी सह-यात्री की अचानक तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ जाना, ट्रेन में आग लग जाना, कोई बुजुर्ग या बच्चा स्टेशन पर छूट जाना या ट्रेन में डकैती/सुरक्षा का खतरा होना।
- सिर्फ इन्हीं परिस्थितियों में चेन खींचने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
सामान गिर जाए तो तुरंत क्या कदम उठाएं?
- फोटो : Adobe Stock
सामान गिर जाए तो तुरंत क्या कदम उठाएं?
- अगर सफर के दौरान आपका कोई कीमती सामान गिर जाता है, तो चेन खींचने के बजाय तुरंत डिब्बे में मौजूद टीटीई या जीआरपी/आरपीएफ के जवान को सूचित करें।
- उन्हें वह जगह या पास का पोल नंबर बताएं जहां सामान गिरा था।
- रेलवे पुलिस तुरंत नजदीकी स्टेशन को अलर्ट भेजकर आपका सामान खोजने में मदद करती है।