सब्सक्राइब करें

Ceiling Fan: स्पीड तेज होने के बाद भी हवा नहीं दे रहा है आपका सीलिंग फैन? जान लें इसके पीछे के तीन कारण

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 22 Jun 2026 04:23 PM IST
सार

Ceiling Fan Speed: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि सीलिंग फैन तेज घूमने के बाद भी उतने अच्छे से हवा नहीं देता है। आइए इस लेख में इसके पीछे के कुछ मूल कारणों के बारे में समझते हैं, जिसकी वजह से सीलिंग फैन तेज हवा नहीं देता है।

विज्ञापन
Ceiling Fan Running Fast But Not Throwing Air? Know These 3 Main Reasons
सीलिंग फैन हवा नहीं दे रहा है तो क्या करें? - फोटो : AI

Ceiling Fan Repair: गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग सीलिंग फैन का इस्तेमाल करते हैं। मगर कई बार हमें एक अजीब समस्या का सामना करना पड़ता है, पंखा तेज रफ्तार से घूम रहा होता है, रेगुलेटर भी फुल स्पीड पर होता है, लेकिन फिर भी नीचे बैठे लोगों को हवा बिल्कुल महसूस नहीं होती।



लोग अक्सर सोचते हैं कि पंखा पुराना हो गया है या उसकी मोटर खराब हो गई है। मगर असल में इस परेशानी के पीछे कुछ बहुत ही साधारण तकनीकी और व्यावहारिक कारण होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने की वजह से आपका पंखा घूमता तो है लेकिन हवा नहीं देता। आइए इस लेख में समझते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकता है।

Ceiling Fan Running Fast But Not Throwing Air? Know These 3 Main Reasons
सीलिंग पर लगा पंखा - फोटो : Adobe Stock

ब्लेड्स पर जमी धूल की मोटी परत
पंखे के ब्लेड्स (पंखुड़ियों) पर जब धीरे-धीरे धूल और गंदगी की भारी परत जम जाती है, तो उनका एयरोडायनामिक डिजाइन बिगड़ जाता है। भारी होने के कारण ब्लेड्स हवा को नीचे की तरफ ठीक से धक्का नहीं दे पाते, जिससे पंखा तेज घूमने के बाद भी आपको बिल्कुल हवा नहीं दे पाता है। ऐसे में पंखे का स्विच ऑफ करके उसे साफ करने की जरूरत होती है, जिसके बाद वो तेज हवा देने लगता है।

Ceiling Fan Running Fast But Not Throwing Air? Know These 3 Main Reasons
पंखा - फोटो : Adobe Stock

ब्लेड्स का गलत एंगल या मुड़ जाना
दूसरा सबसे आम कारण है जिसमें साफ-सफाई करते समय या पुराना होने की वजह से पंखे की पंखुड़ियों का झुकाव बदल जाता है। अगर ब्लेड्स का कोण सही नहीं होगा, तो पंखा हवा को अच्छे से नीचे नहीं फेक पाएगा। ऐसे में फुल स्पीड होने पर भी नीचे बैठे लोगों को हवा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ceiling Fan Running Fast But Not Throwing Air? Know These 3 Main Reasons
पंखा - फोटो : Adobe Stock

कमरे का वेंटिलेशन
अगर कमरे में क्रॉस-वेंटिलेशन यानी ताजी हवा आने-जाने का रास्ता नहीं है, तो पंखा कमरे के भीतर की गर्म हवा को ही घुमाता रहता है, जिससे नीचे हवा का दबाव नहीं बन पाता। इसके अलावा एक कारण और है जिसकी वजह से पंखे की हवा अच्छे से नहीं आती है। अगर पंखा उल्टी दिशा ( यानी एंटी-क्लॉकवाइज के बजाय क्लॉकवाइज) में घूम रहा है, तो वह हवा नीचे देने की जगह ऊपर खींचेगा। इससे पंखा तो चलेगा लेकिन नीचे बैठे व्यक्ति को हवा नहीं लगेगी।

विज्ञापन
Ceiling Fan Running Fast But Not Throwing Air? Know These 3 Main Reasons
पंखा - फोटो : Adobe Stock

कैपेसिटर की कमजोरी और आसान उपाय
ऐसे में इन तीन कारणों की वजह से सीलिंग फैन अच्छे से हवा नहीं देता है। इसके अलावा एक और कारण देखने को मिलता है, जिसमें कैपेसिटर कमजोर होने की वजह से पंखा घूमता हुआ दिखता है, लेकिन वह अच्छे से हवा नहीं दे पाता है। ऐसी स्थिति में आपको किसी मैकेनिक को बुलाकर इसका कैपेसिटर बदलवा लेना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed