सब्सक्राइब करें

Whatsapp Tips: क्या व्हाट्सएप का वन-टाइम दिखने वाले फोटो-वीडियो सच में सुरक्षित हैं? जानिए इसकी कड़वी हकीकत

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 22 Jun 2026 02:27 PM IST
सार

Social Media Privacy: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग व्हाट्एप पर व्यू वन्स फीचर का इस्तेमाल आंख बंद करके भरोसा करते हैं। मगर इस फीचर की कुछ सीमाएं हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
WhatsApp View Once Feature: Are Your Single-View Photos and Videos Truly Safe? Know the Real Truth
Whatsapp View Once - फोटो : AI

Whatsapp Privacy View Once Safety Features: आजकल व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया एप्स पर 'व्यू वन्स' फीचर का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। लोग यह सोचकर बेफिक्र होकर अपनी निजी या गोपनीय तस्वीरें और वीडियो भेज देते हैं कि सामने वाला इसे सिर्फ एक बार देख पाएगा और यह हमेशा के लिए गायब हो जाएगा। लेकिन क्या यह फीचर वाकई आपकी प्राइवेसी (गोपनीयता) को पूरी तरह सुरक्षित रखता है? 



अगर आप भी इस फीचर पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, तो इसके पीछे छिपे बड़े खतरों और सीमाओं को समझना आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

WhatsApp View Once Feature: Are Your Single-View Photos and Videos Truly Safe? Know the Real Truth
स्क्रीनशॉट का बाईपास और जुगाड़ - फोटो : X

स्क्रीनशॉट का बाईपास और जुगाड़
हालांकि व्हाट्सएप आधिकारिक तौर पर व्यू वन्स मैसेज का स्क्रीनशॉट लेने की अनुमति नहीं देता, लेकिन हैकर्स और चालाक यूजर्स कई थर्ड-पार्टी ऐप्स या मॉडिफाइड व्हाट्सएप (जैसे GB WhatsApp) के जरिए इस सुरक्षा घेरे को आसानी से तोड़ देते हैं और आपकी निजी तस्वीरों का स्क्रीनशॉट ले लेते हैं।

WhatsApp View Once Feature: Are Your Single-View Photos and Videos Truly Safe? Know the Real Truth
दूसरे फोन से रिकॉर्डिंग का खतरा - फोटो : Adobe Stock

दूसरे फोन से रिकॉर्डिंग का खतरा
डिजिटल सुरक्षा की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि इसे किसी बाहरी कैमरे से नहीं रोका जा सकता। अगर सामने वाला इंसान शातिर है, तो वह आपके भेजे गए 'वन-टाइम' फोटो या वीडियो को अपने पास मौजूद किसी दूसरे स्मार्टफोन या कैमरे से रिकॉर्ड कर सकता है, जिससे आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp View Once Feature: Are Your Single-View Photos and Videos Truly Safe? Know the Real Truth
स्क्रीन रिकॉर्डिंग और मिररिंग - फोटो : Adobe Stock

स्क्रीन रिकॉर्डिंग और मिररिंग
कई बार लोग अपने फोन को लैपटॉप या स्मार्ट टीवी से कनेक्ट (स्क्रीन मिरर) करके रखते हैं। ऐसे में जैसे ही वे आपका व्यू वन्स मैसेज खोलते हैं, वह बड़ी स्क्रीन पर दिखने लगता है, जहां से सॉफ्टवेयर या किसी अन्य स्क्रीन रिकॉर्डर टूल्स की मदद से उस वीडियो को आसानी से कैप्चर किया जा सकता है।

विज्ञापन
WhatsApp View Once Feature: Are Your Single-View Photos and Videos Truly Safe? Know the Real Truth
डिजिटल फुटप्रिंट और समझदारी - फोटो : Adobe stock

डिजिटल फुटप्रिंट और समझदारी
इंटरनेट पर भेजी गई कोई भी चीज कभी भी पूरी तरह से गायब नहीं होती है, इसलिए किभी व्हाटएप के व्यू वन्स वाले फीचर पर अंधा भरोसा न करें। व्यू वन्स फीचर का इस्तेमाल सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ करें जिन पर आपको पूरा भरोसा हो, क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपको किसी बड़े साइबर फ्रॉड या ब्लैकमेलिंग का शिकार बना सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed