सब्सक्राइब करें

Tatkal Rules: क्या तत्काल का वेटिंग टिकट कैंसिल करने पर रिफंड नहीं मिलता है? यहां दूर करें कंफ्यूजन

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 22 Jun 2026 01:17 PM IST
सार

Railway Refund Policy: भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट के नियम को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के कंफ्यूजन रहते हैं। सबसे बड़ी बात की तत्काल में कंफर्म टिकट का पैसा वापस नहीं मिलता है, ऐसे में लोगों के मन ये सवाल रहता है कि क्या तत्काल के वेटिंग टिकट पर भी रिफंड नहीं मिलेगा?

विज्ञापन
Tatkal Ticket Cancel Rules Do You Get a Refund For Waiting Tickets Learn IRCTC Rules Here
तत्काल टिकट से जुड़े नियम - फोटो : AI

Tatkal Ticket Rules: भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं, और इमरजेंसी में यात्रा करने वालों के लिए रेलवे की 'तत्काल टिकट' सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। त्योहारों, शादियों या अचानक आए किसी जरूरी काम के वक्त जब टिकट मिलना नामुमकिन हो जाता है, तब तत्काल ही आखिरी उम्मीद होती है। लेकिन, जितनी तेजी से यह टिकट बुक होती है, उतने ही पेचीदा इसके नियम भी हैं। 



विशेष रूप से इसके रिफंड और कैंसिलेशन को लेकर आम यात्रियों के बीच हमेशा कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहती है। सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि यदि तत्काल टिकट वेटिंग लिस्ट (TQWL) में रह जाए और उसे कैंसिल किया जाए, तो क्या रेलवे पैसा वापस करता है या पूरी रकम डूब जाती है? कई बार लोग सही जानकारी न होने के डर से खुद टिकट कैंसिल नहीं करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Tatkal Ticket Cancel Rules Do You Get a Refund For Waiting Tickets Learn IRCTC Rules Here
कन्फर्म तत्काल टिकट का नियम - फोटो : Amar Ujala

कन्फर्म तत्काल टिकट का नियम
अगर आपका तत्काल टिकट पूरी तरह कन्फर्म हो चुका है, तो उसे कैंसिल करने पर रेलवे ₹1 भी रिफंड नहीं देता है। ट्रेन सही समय पर चल रही हो तो कन्फर्म तत्काल टिकट पर शून्य रिफंड का नियम लागू होता है।

Tatkal Ticket Cancel Rules Do You Get a Refund For Waiting Tickets Learn IRCTC Rules Here
वेटिंग तत्काल टिकट का रिफंड - फोटो : Amar Ujala

वेटिंग तत्काल टिकट का रिफंड
अगर आपका तत्काल टिकट वेटिंग लिस्ट में रह जाता है, तो उसे कैंसिल करने पर रिफंड जरूर मिलता है। रेलवे इसमें से सिर्फ क्लर्केज चार्ज काटकर बाकी का पूरा पैसा आपके खाते में वापस भेज देता है। यह चार्ज लगभग उतना ही होता है जितना सामान्य वेटिंग टिकट कैंसिल करने कटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tatkal Ticket Cancel Rules Do You Get a Refund For Waiting Tickets Learn IRCTC Rules Here
ऑटोमैटिक कैंसिलेशन का फायदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऑटोमैटिक कैंसिलेशन का फायदा
अगर आपने आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से ई-टिकट बुक किया था और चार्ट बनने के बाद भी वह वेटिंग में ही रह गया, तो वह अपने आप कैंसिल हो जाता है। इसके लिए आपको खुद कैंसिल करने की जरूरत नहीं होती और रिफंड 3-4 दिनों में आ जाता है।

विज्ञापन
Tatkal Ticket Cancel Rules Do You Get a Refund For Waiting Tickets Learn IRCTC Rules Here
काउंटर टिकट इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock

काउंटर टिकट इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपने रेलवे स्टेशन के काउंटर से तत्काल का वेटिंग टिकट लिया है, तो चार्ट बनने के बाद उसे खुद काउंटर पर जाकर कैंसिल कराना होता है। काउंटर टिकट अपने आप कैंसिल नहीं होता, इसलिए रिफंड के लिए तय समय सीमा के भीतर स्टेशन जाना जरूरी होता है। रेलवे के नियमों के अनुसार चार्ट बनने के बाद और ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 3 घंटे पहले तक काउंटर पर टिकट जमा कर के रिफंड लिया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed