Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Tatkal Ticket Cancel Rules Do You Get a Refund For Waiting Tickets Learn IRCTC Rules Here
{"_id":"6a38e87ca2bfdbd98909baf4","slug":"tatkal-ticket-cancel-rules-do-you-get-a-refund-for-waiting-tickets-learn-irctc-rules-here-2026-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tatkal Rules: क्या तत्काल का वेटिंग टिकट कैंसिल करने पर रिफंड नहीं मिलता है? यहां दूर करें कंफ्यूजन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tatkal Rules: क्या तत्काल का वेटिंग टिकट कैंसिल करने पर रिफंड नहीं मिलता है? यहां दूर करें कंफ्यूजन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:17 PM IST
सार
Railway Refund Policy: भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट के नियम को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के कंफ्यूजन रहते हैं। सबसे बड़ी बात की तत्काल में कंफर्म टिकट का पैसा वापस नहीं मिलता है, ऐसे में लोगों के मन ये सवाल रहता है कि क्या तत्काल के वेटिंग टिकट पर भी रिफंड नहीं मिलेगा?
विज्ञापन
1 of 5
तत्काल टिकट से जुड़े नियम
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Tatkal Ticket Rules: भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं, और इमरजेंसी में यात्रा करने वालों के लिए रेलवे की 'तत्काल टिकट' सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। त्योहारों, शादियों या अचानक आए किसी जरूरी काम के वक्त जब टिकट मिलना नामुमकिन हो जाता है, तब तत्काल ही आखिरी उम्मीद होती है। लेकिन, जितनी तेजी से यह टिकट बुक होती है, उतने ही पेचीदा इसके नियम भी हैं।
विशेष रूप से इसके रिफंड और कैंसिलेशन को लेकर आम यात्रियों के बीच हमेशा कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहती है। सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि यदि तत्काल टिकट वेटिंग लिस्ट (TQWL) में रह जाए और उसे कैंसिल किया जाए, तो क्या रेलवे पैसा वापस करता है या पूरी रकम डूब जाती है? कई बार लोग सही जानकारी न होने के डर से खुद टिकट कैंसिल नहीं करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
2 of 5
कन्फर्म तत्काल टिकट का नियम
- फोटो : Amar Ujala
कन्फर्म तत्काल टिकट का नियम
अगर आपका तत्काल टिकट पूरी तरह कन्फर्म हो चुका है, तो उसे कैंसिल करने पर रेलवे ₹1 भी रिफंड नहीं देता है। ट्रेन सही समय पर चल रही हो तो कन्फर्म तत्काल टिकट पर शून्य रिफंड का नियम लागू होता है।
3 of 5
वेटिंग तत्काल टिकट का रिफंड
- फोटो : Amar Ujala
वेटिंग तत्काल टिकट का रिफंड
अगर आपका तत्काल टिकट वेटिंग लिस्ट में रह जाता है, तो उसे कैंसिल करने पर रिफंड जरूर मिलता है। रेलवे इसमें से सिर्फ क्लर्केज चार्ज काटकर बाकी का पूरा पैसा आपके खाते में वापस भेज देता है। यह चार्ज लगभग उतना ही होता है जितना सामान्य वेटिंग टिकट कैंसिल करने कटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऑटोमैटिक कैंसिलेशन का फायदा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑटोमैटिक कैंसिलेशन का फायदा
अगर आपने आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से ई-टिकट बुक किया था और चार्ट बनने के बाद भी वह वेटिंग में ही रह गया, तो वह अपने आप कैंसिल हो जाता है। इसके लिए आपको खुद कैंसिल करने की जरूरत नहीं होती और रिफंड 3-4 दिनों में आ जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
काउंटर टिकट इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
काउंटर टिकट इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपने रेलवे स्टेशन के काउंटर से तत्काल का वेटिंग टिकट लिया है, तो चार्ट बनने के बाद उसे खुद काउंटर पर जाकर कैंसिल कराना होता है। काउंटर टिकट अपने आप कैंसिल नहीं होता, इसलिए रिफंड के लिए तय समय सीमा के भीतर स्टेशन जाना जरूरी होता है। रेलवे के नियमों के अनुसार चार्ट बनने के बाद और ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 3 घंटे पहले तक काउंटर पर टिकट जमा कर के रिफंड लिया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।