सब्सक्राइब करें

Fact Check: क्या 6550 रुपये जमा करने पर 10 लाख का लोन मिलता है? जानें इसकी सच्चाई

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 22 Jun 2026 12:32 PM IST
सार

PIB Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर पीएम मुद्रा योजना से जुड़ा एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में दावा किया जा रहा है कि 6550 रुपया देने पर 10 लाख का लोन मिल रहा है। पीआईबी की फैक्ट चेक युनिट इसे भ्रामक बताया है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
PIB Fact Check: Does Depositing ₹6,550 Get You a ₹10 Lakh PM Mudra Loan? Know the Truth
पीएम मुद्रा योजना - फोटो : AI

PM Mudra Yojana: आज के डिजिटल दौर में जहां बैंकिग सेवाएं या अन्य ऑनलाइन सेवाएं बेहद आसान हुई हैं, वहीं लोन के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों का नेटवर्क भी काफी तेजी से सक्रिय हुआ है। आए दिन लोग अपनी जरूरत के लिए सरकारी योजनाओं के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बन रहे हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक अप्रूवल लेटर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत सिर्फ 6,550 रुपये की प्रोसेसिंग फीस जमा करके 10 लाख रुपये का लोन लिया जा सकता है।



लोन के नाम पर होने वाले इस बड़े खेल का पर्दाफाश करते हुए पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। बता दें कि पीआईबी के अनुसार केंद्र सरकार मुद्रा योजना के तहत लोन देने के लिए किसी भी तरह की एडवांस प्रोसेसिंग फीस नहीं मांगती। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

PIB Fact Check: Does Depositing ₹6,550 Get You a ₹10 Lakh PM Mudra Loan? Know the Truth
पीएम मुद्रा योजना - फोटो : AI

पूरी तरह फर्जी है वायरल लेटर
पीआईबी ने साफ किया है कि वायरल हो रहा लोन अप्रूवल लेटर और दावा 100% जाली है। बता दें कि केंद्र सरकार का वित्त मंत्रालय ऐसा कोई भी पत्र जारी नहीं करता है और न ही इस तरह के किसी मैसेज या कॉल के जरिए लोन बांटता है।


PIB Fact Check: Does Depositing ₹6,550 Get You a ₹10 Lakh PM Mudra Loan? Know the Truth
प्रोसेसिंग फीस का सच जानिए - फोटो : AdobeStock

प्रोसेसिंग फीस का सच जानिए

इस बात का ध्यान रखें कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए सरकार किसी भी तरह की एडवांस प्रोसेसिंग फीस या वेरिफिकेशन चार्ज नहीं मांगती है। अगर कोई व्यक्ति या संस्था लोन पास कराने के एवज में आपसे पहले पैसे की मांग कर रही है, तो समझ लीजिए कि वह सीधे-सीधे एक स्कैमर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PIB Fact Check: Does Depositing ₹6,550 Get You a ₹10 Lakh PM Mudra Loan? Know the Truth
स्कैमर्स का नया हथकंडा - फोटो : FREEPIK

स्कैमर्स का नया हथकंडा

आजकल साइबर अपराधी लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए सरकारी लोगो और फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे हूबहू असली दिखने वाले दस्तावेज तैयार करते हैं ताकि आम इंसान झांसे में आ जाए और अपनी मेहनत की कमाई उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दे।

विज्ञापन
PIB Fact Check: Does Depositing ₹6,550 Get You a ₹10 Lakh PM Mudra Loan? Know the Truth
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

क्या करें?
किसी भी सरकारी योजना के तहत लोन के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट (mudra.org.in) या नजदीकी बैंक शाखा में जाकर ही संपर्क करें। अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स या कोई भी फीस अनजान लोगों के साथ साझा न करें और ऐसे फर्जी संदेशों को आगे फॉरवर्ड करने से बचें। इतना ही नहीं जब आपको ऐसे अप्रुवल लेटर दिखें तो तुरंत आधिकारी वेबसाइट या नजदीकी बैंक शाखा जाकर इसके बारे में क्रॉस चेक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed