सब्सक्राइब करें

Census 2027: क्या आपके मन में भी हैं जनगणना से जुड़े कई सवाल? यहां जानें सभी जरूरी प्रश्नों के जवाब

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 06 Apr 2026 03:12 PM IST
सार

Digital Census 2027 Process: भारत की 16वीं जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। यह देश की पहली पूर्ण रूप से डिजिटल जनगणना है, जिसमें मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा रहा है। आइए इससे जुड़े कुछ जरूरी जानकारी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Census 2027 Guide: Step-by-Step Process and List of Questions You Need to Answer Truthfully
जनगणना 2027 से जुड़ी जरूरी बातें - फोटो : Amar Ujala

Important Questions Related To Census: भारत में एक बार फिर से समूचे देश की जनगणना की तैयारी शुरू हो चुकी है, जो देश के हर नागरिक के भविष्य और विकास की योजनाएं बनाने के लिए बेहद जरूरी है।  बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि जनगणना आखिर क्यों होती है और इसमें हमसे क्या-क्या पूछा जाता है। सरल शब्दों में समझें तो जनगणना सिर्फ लोगों की गिनती नहीं है, बल्कि यह सरकार को यह बताने का तरीका है कि आपके पास बिजली, पानी, घर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं हैं या नहीं। 



इस जनगणना में पहली बार मोबाइल ऐप का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे डाटा जल्दी और सटीक तरीके से इकट्ठा हो सकेगा। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत हर परिवार के लिए इसमें भाग लेना और सही जानकारी देना अनिवार्य है। यह आपकी प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखती है, क्योंकि आपकी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की जाती। आइए इस जनगणना से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानते हैं।

Trending Videos
Census 2027 Guide: Step-by-Step Process and List of Questions You Need to Answer Truthfully
इस बार की जनगणना से जुड़ी जरूरी बातें - फोटो : Adobe Stock

क्या जनगणना में हिस्सा लेना और जवाब देना जरूरी है?

  • हां, देश के हर नागरिक के लिए इसमें भाग लेना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
  • जनगणना अधिनियम 1948 के तहत हर घर के मुखिया को अपनी और अपने परिवार की सही जानकारी देना जरूरी है।
  • आपके द्वारा दी गई जानकारी से ही सरकार आपके इलाके में स्कूल, अस्पताल और सड़कें बनाने का फैसला लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Census 2027 Guide: Step-by-Step Process and List of Questions You Need to Answer Truthfully
जनगणना अधिकारी दस्तावेज मांग सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या मुझे जनगणना अधिकारी को कोई कागज या दस्तावेज दिखाना होगा?

  • जनगणना के समय आपको किसी भी तरह का लिखित प्रमाण या डॉक्यूमेंट दिखाने की जरूरत नहीं होती।
  • अधिकारी आपके द्वारा बताई गई बातों को ही रिकॉर्ड करेंगे, आपको आधार या वोटर कार्ड दिखाने की अनिवार्यता नहीं है।
  • यह पूरी प्रक्रिया आपके द्वारा दी गई मौखिक जानकारी और आपके विश्वास पर टिकी होती है।
  • हालांकि कागज नहीं दिखाने हैं, फिर भी आपसे उम्मीद की जाती है कि आप अपनी जानकारी पूरी तरह सही और प्रामाणिक देंगे।
Census 2027 Guide: Step-by-Step Process and List of Questions You Need to Answer Truthfully
जनगणना 2027 से जुड़ी जरूरी जानकारियां - फोटो : Adobe Stock

जनगणना के दौरान आपसे कौन-कौन सी जानकारियां मांगी जाएंगी?

  • जनगणना 2027 मुख्य रूप से दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें आपके घर और परिवार की स्थिति पूछी जाएगी।
  • पहले चरण में आपके मकान की स्थिति, पीने का पानी, शौचालय, बिजली और खाना पकाने के ईंधन (गैस) के बारे में पूछा जाएगा।
  • आपसे पूछा जा सकता है कि क्या आपके पास रेडियो, टीवी, कंप्यूटर, साइकिल, दोपहिया या चार पहिया वाहन और इंटरनेट की सुविधा है।
  • दूसरे चरण में परिवार के सदस्यों की उम्र, शिक्षा, काम (रोजगार) और वैवाहिक स्थिति जैसी जानकारियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
Census 2027 Guide: Step-by-Step Process and List of Questions You Need to Answer Truthfully
क्या मेरी निजी जानकारी गुप्त रखी जाएगी? - फोटो : Adobe Stock

क्या मेरी निजी जानकारी गुप्त और सुरक्षित रखी जाएगी?

  • जी हां, आपकी प्राइवेसी को लेकर सरकार बहुत सख्त है और कानून आपकी जानकारी की सुरक्षा करता है।
  • जनगणना अधिनियम की धारा 15 के तहत आपकी व्यक्तिगत जानकारी को पूरी तरह गुप्त रखा जाता है।
  • आपका नाम या निजी पता किसी से साझा नहीं किया जाता, सिर्फ गांव या जिले के कुल आंकड़ों का इस्तेमाल रिपोर्ट बनाने में होता है।
  • डिजिटल जनगणना होने के कारण सारा डाटा सुरक्षित सरकारी सर्वर पर जमा होता है, जहां से इसे लीक करना नामुमकिन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed