सब्सक्राइब करें

PM Ujjwala Yojana Lpg Subsidy Increase: 200 रुपये नहीं 300 रुपये मिलेगी सब्सिडी, जानें कैसे करें चेक

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 06 Apr 2026 01:29 PM IST
सार

PM Ujjwala Yojana LPG Subsidy: अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बतौर लाभार्थी जुड़े हैं, तो आपको अब 200 रुपये नहीं बल्कि 300 रुपये सब्सिडी मिलेगी। केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है।

विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana LPG Subsidy: 300 Rupees Benefit Instead of 200 Know How to Check Status
एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिल रही है? - फोटो : Amar Ujala

LPG Cylinder Susidy Increase: एलपजी गैस सिलिंडर को चल रही चर्चाओं के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, भारत सरकार ने एलपीजी गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ना का फैसला किया है।

अब तक 200 रुपये सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब इस सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। इसका लाभ सीधे तौर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों को मिलेगा। अगर आप भी इस योजना से जुड़कर सिलिंडर का लाभ ले रहे हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको सब्सिडी मिल रही है या नहीं। आगे आप सब्सिडी चेक करने का तरीका जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Ujjwala Yojana LPG Subsidy: 300 Rupees Benefit Instead of 200 Know How to Check Status
एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिल रही है? - फोटो : ANI

कितनी बढ़ी सब्सिडी?

  • पहले एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी 200 रुपये थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है
  • जो लोग बतौर लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं यानी जिन लोगों ने इस योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन लिया है, सिर्फ उन्हें ही इस सब्सिडी का लाभ मिलता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana LPG Subsidy: 300 Rupees Benefit Instead of 200 Know How to Check Status
एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिल रही है? - फोटो : Adobe Stock

सब्सिडी आपको मिल रही है या नहीं?

स्टेप नंबर 1

  • आप अगर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं और आपको ये चेक करना है कि आपको सब्सिडी मिल रही है या नही, तो आप ये चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in/mylpg.html पर जाना होता है
  • इसके बाद आपको गैस कंपनी के आइकन दिखेंगे
PM Ujjwala Yojana LPG Subsidy: 300 Rupees Benefit Instead of 200 Know How to Check Status
एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिल रही है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • आपके पास जिस कंपनी का एलपीजी गैस सिलिंडर है, आपको उस कंपनी के आइकन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 17 डिजिट की एलपीजी आईडी भरनी है
  • आप चाहें तो आईडी की जगह पर मोबाइल नंबर भी दर्ज कर सकते हैं और फिर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana LPG Subsidy: 300 Rupees Benefit Instead of 200 Know How to Check Status
एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिल रही है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • फिर आपको व्यू कंटेंट/रिफिल हिस्ट्री पर क्लिक करना है और सब्सिडी अमाउंट और बैंक स्टेटस वाले कॉलम पर जाना होता है
  • इसके बाद आप यहां पर जान पाएंगे कि आपके खाते में सब्सिडी के पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed