Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
UP Government Shadi Anudan Yojana Kya Hai Know Registration Process, Benefits And Document Requirement
{"_id":"69d36dd8010f5828c10e415b","slug":"up-government-shadi-anudan-yojana-kya-hai-know-registration-process-benefits-and-document-requirement-2026-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकार दे रही बेटियों की शादी कराने के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद, ऐसे आप भी ले सकते हैं लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सरकार दे रही बेटियों की शादी कराने के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद, ऐसे आप भी ले सकते हैं लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:18 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इसके अंतर्गत बेटियों की शादी के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। इसके तहत बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य उन परिवारों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम करना है, जो सीमित आय के कारण अपनी बेटियों की शादी में कठिनाई महसूस करते हैं। इस योजना के अंतर्गत एक कपल को एक लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है। इस आर्थिक सहायता के मिलने से शादी में गरीब परिवारों को ज्यादा आर्थिक दिक्कतें परेशान नहीं करती हैं।
Trending Videos
2 of 5
rupees रुपये money
- फोटो : Adobe Stock
इस आर्थिक सहायता को कुल तीन हिस्सों में दिया जाता है। इसमें 60 हजार रुपये सीधे नकद दिए जाते हैं, जबकि 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाते हैं और 15 हजार रुपये अन्य शादी से जुड़े खर्चों के लिए निर्धारित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना में गरीब परिवारों के साथ-साथ विधवा और दिव्यांग अभिभावकों की बेटियों को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
rupees new
- फोटो : Adobe Stock
अंग आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होता है। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही और स्पष्ट रूप से भरनी जरूरी होती है। फॉर्म भरने के बाद उसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अटैच करके संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है, जैसे ग्राम पंचायत, नगर निकाय या जिला समाज कल्याण विभाग।
4 of 5
rupees new
- फोटो : Adobe Stock
इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी ही ले सकते हैं। इसके साथ ही परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। शादी के लिए दुल्हन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और दूल्हे की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी जरूरी है। यह योजना सभी वर्गों और समुदायों के पात्र लोगों के लिए खुली है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
5 of 5
rupees new
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने जरूरी हैं। इनमें दूल्हा-दुल्हन की फोटो, आधार कार्ड या वोटर आईडी, जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा दुल्हन की बैंक पासबुक और परिवार का आय प्रमाण पत्र भी देना जरूरी होता है। यदि आवेदक अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित है, तो उसे जाति प्रमाण पत्र भी जमा करना होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।