फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG Pump Blast Delhi: सीएनजी भरवाते समय किन लापरवाहियों की वजह से होता है हादसा? जरूर बरतें ये सावधानियां

Wed, 19 Aug 2026 06:15 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 19 Aug 2026 06:15 PM IST
सार

Delhi CNG Explosion: दिल्ली के एक सीएनजी पंप पर वाहन में गैस भरते समय जो ब्लास्ट का मामला सामने आया है इसके बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किन गलतियों की वजह से सीएनजी पंपों पर ऐसे हादसे होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
CNG Pump Blast: Check What Causes Accidents While Refilling Gas and Safety Tips in hindi
सीएनजी पंप ब्लास्ट - फोटो : AI
CNG Pump Blast: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में सीएनजी भरवाते समय वाहन के गैस टैंक में हुए जोरदार विस्फोट में एक व्यक्ति की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सीएनजी वाहनों की सुरक्षा और गैस भरवाते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


अक्सर सीएनजी पंपों पर होने वाले ऐसे हादसे वाहन चालकों की छोटी-छोटी लापरवाहियों का नतीजा होते हैं। आइए जानते हैं कि सीएनजी भरवाते समय कौन सी गलतियां जानलेवा साबित हो सकती हैं और इनसे बचने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।
CNG Pump Blast: Check What Causes Accidents While Refilling Gas and Safety Tips in hindi
समय पर हाइड्रो टेस्टिंग न कराना और अनसर्टिफाइड किट - फोटो : Freepik

समय पर हाइड्रो टेस्टिंग न कराना और अनसर्टिफाइड किट

  • कई वाहन चालक पैसों की बचत करने के चक्कर में लोकल या फर्जी एजेंसियों से सीएनजी किट लगवा लेते हैं।
  • इसके अलावा नियम के मुताबिक हर 3 साल में सीएनजी सिलेंडर की 'हाइड्रो टेस्टिंग' कराना अनिवार्य होता है।
  • अगर सिलेंडर की नियमित जांच न कराई जाए, तो वह अंदर से कमजोर होकर प्रेशर झेल नहीं पाता और गैस भरवाते समय फट जाता है।
CNG Pump Blast: Check What Causes Accidents While Refilling Gas and Safety Tips in hindi
गैस भरवाते समय गाड़ी के अंदर बैठे रहना एक बड़ा खतरा - फोटो : Freepik

गैस भरवाते समय गाड़ी के अंदर बैठे रहना

  • सीएनजी पंप पर सबसे बड़ी लापरवाही यह होती है कि लोग गैस भरवाते वक्त गाड़ी से बाहर नहीं निकलते।
  • अगर गैस भरते समय लीकेज या प्रेशर में कोई गड़बड़ी होती है, तो विस्फोट होने पर अंदर बैठे यात्रियों को भागने का मौका नहीं मिलता।
  • इसलिए सुरक्षा के लिहाज से गैस भरवाते समय सभी यात्रियों को गाड़ी से तुरंत बाहर उतर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
CNG Pump Blast: Check What Causes Accidents While Refilling Gas and Safety Tips in hindi
सिगरेट पीना या मोबाइल का इस्तेमाल करना - फोटो : Adobe Stock
सिगरेट पीना का इस्तेमाल करना
  • सीएनजी एक बेहद ज्वलनशील गैस है, जो हवा के संपर्क में आते ही बहुत तेजी से आग पकड़ती है।
  • सीएनजी पंप परिसर या गाड़ी के आसपास बीड़ी-सिगरेट पीना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
  • सिगरेट की एक छोटी सी चिंगारी भी पूरे पंप या गाड़ी को पल भर में राख कर सकती है।
विज्ञापन
CNG Pump Blast: Check What Causes Accidents While Refilling Gas and Safety Tips in hindi
गैस लीकेज की अनदेखी और अधिक प्रेशर में गैस भरवाना - फोटो : Adobe Stock
गैस लीकेज की अनदेखी और अधिक प्रेशर में गैस भरवाना
  • अगर आपको गाड़ी में सीएनजी की थोड़ी सी भी गंध आए या गैस किट का पाइप ढीला लगे, तो उसे तुरंत ठीक कराना चाहिए।
  • इसके अलावा कई बार लोग ज्यादा माइलेज पाने के चक्कर में तय क्षमता से अधिक प्रेशर में गैस भरने का दबाव बनाते हैं।
  • सिलेंडर की क्षमता से अधिक प्रेशर बनने पर टैंक के फटने का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed