सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी नंबर प्लेट को सही तरीके से लगाए रखना भी है। कई लोग ई-चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट के साथ तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। कोई नंबर पर काला टेप चिपका देता है तो कोई कीचड़ या पेंट लगाकर उसे छिपाने की कोशिश करता है। कुछ लोग बाइक पर हेलमेट या दूसरी चीजें इस तरह रखते हैं कि पीछे की नंबर प्लेट दिखाई ही न दे। यही नहीं, कुछ वाहन मालिक ऐसे केमिकल या रिफ्लेक्टिव टेप का भी इस्तेमाल करते हैं, जिनसे कैमरे में नंबर प्लेट की तस्वीर साफ नहीं आती। लेकिन चालान से बचने की यह तरकीब उल्टी भारी पड़ सकती है। प्रशासन नंबर प्लेट के साथ जानबूझकर की गई छेड़छाड़ को गंभीर उल्लंघन मानता है। तो आइए जानते हैं कि नंबर प्लेट छिपाने से आप पर कौन सी कार्रवाई हो सकती है।
Traffic Rules: टेप, कीचड़ या रिफ्लेक्टिव टेप... नंबर प्लेट छिपाने की ये हरकतें पड़ सकती हैं भारी, जानिए नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:31 PM IST
सार
Fine on Number Plate: ई-चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट छिपाना या उसके साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ सकता है। टेप, कीचड़, पेंट, सामान या रिफ्लेक्टिव चीजों से नंबर छिपाने पर कार्रवाई हो सकती है। दोषपूर्ण प्लेट पर 5,000 रुपये तक का चालान, वाहन सीज होने और गंभीर या बार-बार उल्लंघन पर रजिस्ट्रेशन रद्द होने तक की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन