फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Separate Electric Meter: क्या किराएदार अपने नाम से बिजली कनेक्शन ले सकता है? यहां जानें इससे जुड़े नियम

Wed, 19 Aug 2026 02:23 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 19 Aug 2026 02:23 PM IST
सार

Independent Electricity Meter: कई बार ऐसा होता है कि किराएदार को अपना बिजली कनेक्शन अलग करवाना होता है। ऐसे में बहुत से किराएदार के मन में इससे जुड़े कई सवाल होते हैं। आइए इस लेख में इन्हीं सवालों के जवाब जानते हैं।

विज्ञापन
Can a Tenant Apply for an Independent Electricity Connection? Know the Rules
किरायेदार बिजली कनेक्शन - फोटो : AI

Tenant Electricity Connection: किराए के मकान में रहने वाले लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या वे अपने नाम से नया बिजली कनेक्शन ले सकते हैं। कई बार बिजली के बिल को लेकर मकान मालिक और किरायेदार के बीच विवाद या अनबन देखने को मिलती है। साथ ही कुछ राज्यों में सरकारें कुछ युनिट तक फ्री बिजली देती हैं इसलिए कुछ किराएदार खुद के नाम बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं। 



हमारे देश में बिजली नियमों के अनुसार एक किरायेदार भी अपने नाम पर अलग बिजली मीटर लगवा सकता है। इसके लिए बिजली विभाग के कुछ आसान नियमों और जरूरी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करना होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

Can a Tenant Apply for an Independent Electricity Connection? Know the Rules
रेंट एग्रीमेंट और एनओसी की जरूरत - फोटो : Amar Ujala

रेंट एग्रीमेंट और एनओसी की जरूरत

  • किरायेदार को अपने नाम पर बिजली का नया कनेक्शन लेने के लिए वैध रेंट एग्रीमेंट जमा करना होता है। 
  • इसके साथ ही, कई राज्यों में बिजली वितरण कंपनियों द्वारा मकान मालिक से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' की मांग भी की जाती है, जिससे यह साबित हो सके कि मकान मालिक को अलग मीटर से कोई आपत्ति नहीं है।
Can a Tenant Apply for an Independent Electricity Connection? Know the Rules
पहचान और पते के आवश्यक दस्तावेज - फोटो : Adobe Stock

पहचान और पते के आवश्यक दस्तावेज

  • नया मीटर लगवाने के लिए किरायेदार को अपने पहचान पत्र और पते के प्रमाण पत्र की कॉपी बिजली विभाग में देनी होती है।
  • इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट जैसे सरकारी दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकता है।
  • यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए होती है कि कनेक्शन लेने वाला व्यक्ति पूरी तरह प्रामाणिक है और आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियां सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can a Tenant Apply for an Independent Electricity Connection? Know the Rules
सुरक्षा राशि का भुगतान - फोटो : AdobeStock

सुरक्षा राशि का भुगतान

  • अपने नाम से नया कनेक्शन लेते समय किरायेदार को बिजली बोर्ड के नियमानुसार तय सिक्योरिटी डिपॉजिट और मीटर चार्ज का भुगतान खुद करना होता है।
  • यह जमा राशि इस बात की गारंटी होती है कि यदि भविष्य में कोई बिल बकाया रहता है, तो उसकी भरपाई इस राशि से की जा सके।
  • कनेक्शन बंद कराने पर नियमों के मुताबिक बकाया राशि का हिसाब करने के बाद सुरक्षा जमा वापस की जा सकती है।
विज्ञापन
Can a Tenant Apply for an Independent Electricity Connection? Know the Rules
बकाया बिल और कानूनी जिम्मेदारी - फोटो : Amar Ujala

बकाया बिल और कानूनी जिम्मेदारी

  • अगर किरायेदार के नाम पर मीटर लगा है, तो हर महीने आने वाले बिजली बिल के भुगतान की पूरी कानूनी जिम्मेदारी उसी की होगी।
  • मकान खाली करते समय या जगह बदलते समय किरायेदार को अपना पूरा बकाया बिल चुकाकर कनेक्शन कटवाना होता है या ट्रांसफर कराना होता है, ताकि बाद में मकान मालिक या नए किरायेदार को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed