Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
One Ticket Confirmed Others on Waiting List Can All Passengers Travel on Same PNR Railway Gives Clarification
{"_id":"6a856057d35e25a5430ad8b9","slug":"one-ticket-confirmed-others-on-waiting-list-can-all-passengers-travel-on-same-pnr-railway-gives-clarification-2026-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Waiting PNR: वेटिंग वालों के लिए आई बड़ी खबर, साथ में एक टिकट कंफर्म हो तो क्या ट्रेन में मिल जाएगी एंट्री?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Waiting PNR: वेटिंग वालों के लिए आई बड़ी खबर, साथ में एक टिकट कंफर्म हो तो क्या ट्रेन में मिल जाएगी एंट्री?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:43 PM IST
सार
Waiting PNR Rule: एक पीएनआर पर एक टिकट कंफर्म और बाकी वेटिंग होने पर यात्रा को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। टीटीई जितेंद्र मिश्रा ने सभी यात्रियों के सफर की बात कही, जबकि रेलमदद के मुताबिक केवल कंफर्म यात्री ही वैध रूप से यात्रा कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
एक टिकट कंफर्म तो बाकी वेटिंग वालों का क्या होगा?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपने एक ही पीएनआर पर परिवार या दोस्तों के लिए कई टिकट बुक किए हैं और उनमें से सिर्फ एक यात्री का टिकट कंफर्म हुआ है तो बाकी यात्रियों को लेकर अक्सर असमंजस रहता है। हाल ही में इसी सवाल को फिर चर्चा में ला दिया। वीडियो में दावा किया गया कि एक पीएनआर पर कुछ यात्रियों का टिकट कंफर्म और बाकी का वेटिंग होने पर सभी यात्री ट्रेन में सफर कर सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
2 of 4
एक टिकट कंफर्म तो बाकी वेटिंग वालों का क्या होगा?
- फोटो : AI Generated
क्या सोचते हैं लोग?
अगर एक पीएनआर पर एक से ज्यादा यात्रियों की टिकट बुक है और उनमें से किसी एक का टिकट कंफर्म हो जाता है, जबकि बाकी वेटिंग में रह जाते हैं तो वे भी ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। यह नियम ऑनलाइन और खिड़की से बुक किए गए टिकट, दोनों पर लागू होता है। यात्री चाहें तो आंशिक रूप से वेटिंग टिकट रद्द कराकर रिफंड ले सकते हैं।
3 of 4
एक टिकट कंफर्म तो बाकी वेटिंग वालों का क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
रेलमदद ने क्या बताया?
रेलमदद का कहना है कि जिस यात्री का टिकट कंफर्म है, केवल वही यात्री वैध रूप से सफर कर सकता है। बाकी वेटिंग यात्रियों को बिना कंफर्म टिकट के यात्रा की अनुमति नहीं है। अगर वे ट्रेन में सफर करते हैं तो उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है। यह बात तत्काल और सामान्य बुकिंग, दोनों टिकटों पर लागू बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एक टिकट कंफर्म तो बाकी वेटिंग वालों का क्या होगा?
- फोटो : Amar Ujala
छह टिकट में एक कंफर्म होने पर क्या होगा?
सामान्य बुकिंग में एक पीएनआर पर अधिकतम छह टिकट, जबकि तत्काल में अधिकतम चार टिकट बुक किए जा सकते हैं। एक पीएनआर पर अगर छह में से एक टिकट कंफर्म हो जाए और बाकी वेटिंग रहें तो व्यवहार में कुछ टीटीई या रेलवे स्टाफ यात्रियों को साथ सफर करने की अनुमति दे देते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में टीटीई वेटिंग यात्रियों को अलग से सीट अलॉट नहीं करता। उसकी प्राथमिकता वैध आरएसी यात्रियों को सीट देने की होती है। वहीं, अगर सभी टिकट कैंसिल हो गए और एक भी टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो रिफंड जनरेट होने के बाद उस पीएनआर पर यात्रा नहीं की जा सकती। ध्यान रखें, अगर एक यात्री का टिकट कंफर्म होने के बाद बाकी यात्रियों ने रिफंड ले लिया या रिफंड के लिए आवेदन कर दिया तो वे सफर नहीं कर सकते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।