फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas Connection: गैस कनेक्शन में नाम कैसे ट्रांसफर करें? यहां जानें इससे जुड़े जरूरी नियम

Wed, 19 Aug 2026 02:52 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 19 Aug 2026 02:52 PM IST
सार

Change Name in LPG Connection: कई बार लोगों को गैस कनेक्शन पर नाम ट्रांसफर कराने की जरूरत होती है, मगर जानकारी के आभाव वो नहीं करवा पाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि अगर किसी गैस कनेक्शन दूसरे के नाम पर करवाना है तो कैसे कर सकते हैं।

विज्ञापन
LPG Gas Connection: Know How to Transfer Name and Required Documents
एलपीजी कनेक्शन नाम ट्रांसफर - फोटो : AI

LPG Connection Name Transfer: एलपीजी गैस कनेक्शन आज हर घर की बुनियादी जरूरत बन चुका है। कई बार परिवार में किसी सदस्य की शादी होने, स्थानांतरित होने या घर के मुखिया के निधन के बाद गैस कनेक्शन में नाम बदलने की आवश्यकता पड़ती है।



बहुत से लोग नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया को काफी कठिन मान लेते हैं, लेकिन सही जानकारी और नियमों का पालन करके इसे आसानी से पूरा किया जा सकता है। चाहे आपका कनेक्शन एचपी, इंडेन या भारत गैस का हो, आप कुछ जरूरी कागजात जमा करके अपने नाम पर गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवा सकते हैं।

LPG Gas Connection: Know How to Transfer Name and Required Documents
परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर - फोटो : Adobe Stock

परिवार के सदस्य के नाम ट्रांसफर

  • अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य (जैसे पति-पत्नी, बेटा या बेटी) के नाम पर कनेक्शन ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक पहचान पत्र और पते के प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
  • इसके साथ ही आपको गैस एजेंसी में एक घोषणा पत्र भरकर जमा करना होगा, जिसमें कनेक्शन ट्रांसफर करने की वजह स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए।
LPG Gas Connection: Know How to Transfer Name and Required Documents
घर के मुखिया के निधन पर ट्रांसफर के नियम - फोटो : Adobe Stock

मुखिया के निधन पर ट्रांसफर 

  • अगर परिवार में जिसके नाम पर गैस कनेक्शन था, उनका निधन हो गया है, तो उनके कानूनी वारिस के नाम पर कनेक्शन ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • इसके लिए मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक का आधार कार्ड, राशन कार्ड और नए सिरे से भरा हुआ केवाईसी फॉर्म गैस एजेंसी में जमा करना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Connection: Know How to Transfer Name and Required Documents
शादी के बाद नाम में बदलाव - फोटो : Adobe stock

शादी के बाद नाम में बदलाव

  • शादी के बाद अगर कोई महिला अपने गैस कनेक्शन में नया सरनेम या पति का नाम जोड़ना चाहती है, तो इसके लिए मैरिज सर्टिफिकेट या राजपत्र की कॉपी देनी होती है।
  • इसके साथ ही नया आधार कार्ड या अपडेटेड पहचान पत्र जमा करके गैस एजेंसी से नाम में सुधार करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
LPG Gas Connection: Know How to Transfer Name and Required Documents
आवश्यक दस्तावेज और केवाईसी प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
आवश्यक दस्तावेज और केवाईसी प्रक्रिया
  • नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया के लिए आवेदक का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (सब्सिडी के लिए) और नया केवाईसी फॉर्म जमा करना पड़ता है। 
  • गैस एजेंसी आपके सभी कागजातों की जांच करने के बाद पुराने सब्सक्राइबर वाउचर को कैसिंल करके आपके नाम नया वाउचर जारी कर देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed