फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traffic Rule: बाइक पर तीन लोग बैठाकर निकलना पड़ सकता है महंगा, पहली और दूसरी बार पकड़े जाने पर कितना चालान?

Wed, 19 Aug 2026 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 19 Aug 2026 05:02 PM IST
सार

बाइक या स्कूटी पर तीन लोगों के बैठने पर ट्रैफिक चालान कट सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194C के तहत पहली बार और गलती दोहराने पर 1000 रुपये का चालान लगाया जा सकता है। ट्रिपल राइडिंग से वाहन का संतुलन बिगड़ने और चोट लगने का खतरा भी रहता है।
 

विज्ञापन
Triple Riding on Two-Wheelers Can Cost You Rs 1000 Know the Traffic Rule and Penalty
टू व्हीलर पर ट्रिपल राइडिंग पड़ सकती है भारी - फोटो : AI

सड़क पर बाइक या स्कूटी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार जल्दी पहुंचने या थोड़ी दूरी तय करने के चक्कर में लोग टू व्हीलर पर दो की जगह तीन लोगों को बैठा लेते हैं। देखने में यह छोटी सी गलती लग सकती है, लेकिन ट्रैफिक नियमों के हिसाब से ट्रिपल राइडिंग करना भारी पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में पुलिस आपका चालान काट सकती है। अगर आप भी कभी बाइक या स्कूटी पर तीन लोगों के साथ सफर करते हैं तो चालान से जुड़ा यह नियम जरूर जान लीजिए। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बाइक पर तीन लोग बैठे तो कितना जुर्माना हो सकता है?

Triple Riding on Two-Wheelers Can Cost You Rs 1000 Know the Traffic Rule and Penalty
bike spark plug - फोटो : AI Generated

इतना भरना पड़ सकता है जुर्माना
मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 194C के तहत ट्रिपल राइडिंग करने पर कार्रवाई का प्रावधान है। अगर कोई व्यक्ति टू व्हीलर पर तीन लोगों के साथ पकड़ा जाता है तो पहली बार गलती करने पर 1000 रुपये का चालान काटा जाता है। यानी पहली बार ट्रिपल राइडिंग करते हुए पकड़े जाने पर आपको सीधे 1000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

Triple Riding on Two-Wheelers Can Cost You Rs 1000 Know the Traffic Rule and Penalty
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock

गलती दोहराने पर क्या होगा?
अब सवाल यह है कि अगर कोई व्यक्ति चालान कटने के बाद भी अपनी आदत नहीं बदलता और दोबारा ट्रिपल राइडिंग करता है तो क्या होगा? नियम के मुताबिक, गलती दोहराने पर भी पुलिस 1000 रुपये का चालान काट सकती है। इतना ही नहीं, हर बार गलती दोहराने पर 1000 रुपये का चालान लगाया जा सकता है। हालांकि, ट्रिपल राइडिंग में सिर्फ चालान का खतरा नहीं है। टू व्हीलर पर तीन लोगों के बैठने से वाहन का संतुलन बिगड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Triple Riding on Two-Wheelers Can Cost You Rs 1000 Know the Traffic Rule and Penalty
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षा है बेहद जरूरी
बाइक या स्कूटी पर दो लोगों के हिसाब से ही सफर करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। तीसरे व्यक्ति के बैठने से वाहन को संभालना मुश्किल हो सकता है और सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में ट्रिपल राइडिंग से बचना ही समझदारी है। एक छोटी सी लापरवाही आपकी जेब पर 1000 रुपये का बोझ डाल सकती है और इससे भी बड़ी चिंता सड़क पर खुद की और दूसरे लोगों की सुरक्षा को लेकर है। ट्रैफिक के नियम लोगों की सुरक्षा के लिए ही बनाए जाते हैं ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना का शिकार न हो सके और अपने घर अपने करीबियों के बीच सुरक्षित पहुंच सके।

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में कितने पैसे मिलते हैं? आवेदन करने से पहले यहां जानें
Second-Hand Bike Buying Tips: बाइक चमचमा रही हो तो भी न करें भरोसा, खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये चीजें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed