फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO: PF जमा होने का SMS नहीं आया? ऐसे तुरंत चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

Wed, 19 Aug 2026 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 Aug 2026 04:36 PM IST
सार

How To Check PF Balance: क्या आपको पीएफ जमा होने का मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है? ऐसे में आप ये ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपकी कंपनी ने पीएफ खाते में पैसे जमा किए भी हैं या नहीं।

विज्ञापन
PF Passbook: How to check whether money has been deposited into the PF account or not
पीएफ की पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

PF Passbook: जिस तरह से हर महीने कंपनी आपको समय पर सैलरी देती है। ठीक ऐसे ही कई अन्य काम भी होते हैं जिनका समय पर पूरा होना जरूरी है। जैसे- आपका पीएफ हर महीने आपके पीएफ खाते में समय पर जमा हो जाना चाहिए। अगर आपकी कंपनी ऐसा नहीं कर रही है, तो ये गलत है।

यही नहीं, पीएफ खाते में जब भी कंपनी पीएफ के पैसे जमा करती है, तो ईपीएफओ की तरफ से आपको हर महीने मैसेज भेजा जाता है। पर अगर आपको पीएफ जमा होने का मैसेज नहीं आया है, तो आप यहां जान सकते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में पीएफ के पैसे जमा हुए हैं या नहीं। आप आगे इसका तरीका जान सकते हैं...

PF Passbook: How to check whether money has been deposited into the PF account or not
पीएफ की पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : EPFO

PF खाते में जमा हुआ है या नहीं, क्या करें?

  • अगर आपको पीएफ जमा होने का मैसेज नहीं आया है
  • तो आप खुद ये चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में कंपनी ने पैसे जमा किए भी हैं या नहीं
  • इसके लिए आपको पीएफ की पासबुक चेक करनी होती है
PF Passbook: How to check whether money has been deposited into the PF account or not
पीएफ की पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

पासबुक चेक करने का तरीका क्या है?

स्टेप 1

  • पासबुक आप लैपटॉप-कंप्यूटर या अपने मोबाइल में आप चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए पहले आपको ईपीएफओ की पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको अपना UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PF Passbook: How to check whether money has been deposited into the PF account or not
पीएफ की पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको जो कैप्चा दिख रहा है, उसे भी भर दें
  • फिर Sign In पर क्लिक कर लॉगिन कर लें
  • अब आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे
  • पर आपको पासबुक वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
PF Passbook: How to check whether money has been deposited into the PF account or not
पीएफ की पासबुक कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर यहां पर देखें कि अगर आपकी एक से अधिक सर्विस है, तो वर्तमान कंपनी की पासबुक चुनें
  • फिर नीचे आपकी पासबुक खुल जाएगी
  • यहां पर आपको हर महीने की जानकारी मिलेगी कि आपके खाते में कब-कब कितने पैसे जमा हुए हैं आदि
  • आप यहां पर चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में पैसे जमा हो रहे हैं या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed