फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमर्शियल vs रेसिडेंशियल लीज: क्या किराए के फ्लैट पर ऑफिस चलाना लीगल है? जानें नियम

Mon, 28 Sep 2026 04:42 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 28 Sep 2026 04:42 PM IST
सार

Commercial vs Residential Lease Rules: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग अपने किराए के फ्लैट में ऑफिस खोल लेते हैं, जो की गलत तरीका है। आपको बता दें कि कमर्शियल और रेसिडेंशियल लीज में बहुत बड़ा अंतर होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि रेसिडेंशियल फ्लैट में ऑफिस खोलने पर क्या कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Commercial vs Residential Lease: Is Running an Office From a Rented Flat Legal in hindi
रेसिडेंशियल फ्लैट में ऑफिस नियम - फोटो : AI

Running Office From Rented Flat Legal: आजकल कई लोग वर्क फ्रॉम होम या नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए किराए के रेजिडेंशियल फ्लैट में ऑफिस खोल लेते हैं। लेकिन क्या कानूनन आवासीय संपत्ति पर कमर्शियल गतिविधियां चलाना सही है? सुप्रीम कोर्ट और स्थानीय नगर निगम के नियमों के अनुसार, आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति के बड़ा ऑफिस, दुकान या व्यवसाय चलाना पूरी तरह गैर-कानूनी है।



अगर आप बिना इजाजत ऐसा करते हैं तो नगर निगम प्रशासन आपके परिसर को सील कर सकता है। हालांकि, कुछ खास प्रोफेशनल्स को इसमें सीमित छूट दी गई है। इसलिए आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Commercial vs Residential Lease: Is Running an Office From a Rented Flat Legal in hindi
जोंनिंग कानून और सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख - फोटो : Adobe Stock

जोंनिंग कानून और सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

  • नगर निगम के मास्टर प्लान के तहत आवासीय और व्यावसायिक जमीन का इस्तेमाल तय होता है।
  • जिस जमीन या फ्लैट को रहने के लिए पास किया गया है, वहां कमर्शियल ऑफिस चलाना लैंड-यूज नियमों का उल्लंघन है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने भी आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने और उल्लंघन करने पर तुरंत प्रॉपर्टी सील करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
Commercial vs Residential Lease: Is Running an Office From a Rented Flat Legal in hindi
होम ऑफिस और इन प्रोफेशनल्स को मिलती है छूट - फोटो : Adobe Stock

होम ऑफिस और इन प्रोफेशनल्स को मिलती है छूट

  • कानून के तहत कुछ फ्रीलांस और प्रोफेशनल कामों को सीमित छूट दी गई है।
  • वकील, डॉक्टर, सीए, कंसलटेंट, ट्यूटर या आर्टिस्ट अपने फ्लैट के 25% हिस्से का इस्तेमाल होम ऑफिस के रूप में कर सकते हैं, मगर इसकी भी कुछ शर्तें हैं। 
  • शर्त यह है कि इससे वहां रहने वाले पड़ोसियों को कोई परेशानी या सुरक्षा संबंधी खतरा न हो और न ही बाहरी भीड़ बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Commercial vs Residential Lease: Is Running an Office From a Rented Flat Legal in hindi
नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और सीलिंग की कार्रवाई - फोटो : Adobe Stock

नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और सीलिंग की कार्रवाई

  • अगर आप रेजिडेंशियल फ्लैट में कॉल सेंटर, गोदाम या कोई बड़ा ऑफिस खोलते हैं, तो नगर निगम नोटिस जारी कर सकता है।
  • शिकायत सही पाए जाने पर 10,000 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • इसके अलावा स्थानीय प्राधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के आपके फ्लैट को सील भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Commercial vs Residential Lease: Is Running an Office From a Rented Flat Legal in hindi
हाउसिंग सोसाइटी के नियमों का ध्यान रखना जरूरी - फोटो : Freepik
हाउसिंग सोसाइटी के नियमों का ध्यान रखना जरूरी
  • स्थानीय कानूनों के अलावा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के नियम भी लागू होते हैं।
  • अधिकांश हाउसिंग सोसायटियां आवासीय सुरक्षा बनाए रखने के लिए बाहरी लोगों और ग्राहकों की आवाजाही पर रोक लगाती हैं।
  • इसलिए अगर आप छूट वाली श्रेणी में भी आते हैं, तो काम शुरू करने से पहले मकान मालिक और सोसाइटी से लिखित एनओसी (NOC) जरूर ले लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed