Consumer Rights India: जब भी हम बाजार से कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स या घर का कोई अन्य सामान खरीदते हैं, तो कई दुकानों पर कैश काउंटर या बिल की रसीद पर लिखा होता है "बिका हुआ माल वापस नहीं होगा"। इसे पढ़कर कई ग्राहक मान लेते हैं कि अगर सामान में बाद में कोई खराबी निकल भी आए, तब भी वे उसे बदलवा या वापस नहीं करवा सकते।
{"_id":"6a64bfaafe219d41340b2a18","slug":"consumer-rights-india-the-legal-reality-behind-no-return-no-refund-bill-disclaimers-in-hindi-2026-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Know Your Rights: क्या कोई दुकानदार 'बिका हुआ माल वापस नहीं होगा' लिख सकता है? जानें उपभोक्ता फोरम का नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Know Your Rights: क्या कोई दुकानदार 'बिका हुआ माल वापस नहीं होगा' लिख सकता है? जानें उपभोक्ता फोरम का नियम
Sun, 26 Jul 2026 09:12 AM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:12 AM IST
सार
No Return No Refund Law Right or Wrong: अक्सर कुछ दुकानों पर ये देखने को मिलता है कि वो दुकान के सामने बोर्ड पर लिखे रहते हैं कि 'बिका हुआ माल वापस नहीं होगा'। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि उपभोक्ता फोरम के मुताबिक क्या ऐसा लिखना सही है?
विज्ञापन
उपभोक्ता फोरम के नियम 2026
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या 'बिका हुआ माल वापस नहीं होगा' लिखना गैर-कानूनी है?
- फोटो : AI
क्या 'बिका हुआ माल वापस नहीं होगा' लिखना गैर-कानूनी है?
- दुकानदार अपनी रिटर्न या एक्सचेंज पॉलिसी बना सकता है। उदाहरण के लिए, अगर ग्राहक बिना किसी खराबी के सिर्फ पसंद बदलने के कारण सामान लौटाना चाहता है, तो दुकानदार उसे वापस लेने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है।
- वहीं अगर सामान में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, गुणवत्ता की कमी, गलत वस्तु की डिलीवरी, या विज्ञापन या वादे के अनुरूप सामान नहीं मिला है, तो सिर्फ 'बिका हुआ माल वापस नहीं होगा' लिख देने से ग्राहक के कानूनी अधिकार खत्म नहीं हो जाते। ऐसे मामलों में उपभोक्ता कानून लागू होता है।
खराब सामान मिलने पर क्या हैं आपके अधिकार?
- फोटो : AI
खराब सामान मिलने पर क्या हैं आपके अधिकार?
- अगर खरीदे गए सामान में कोई खराबी है या वह तय गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है, तो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत ग्राहक मामले की परिस्थितियों के अनुसार राहत मांग सकता है।
- नियमों के मुताबिक ऐसी स्थिति में ग्राहक सामान की मरम्मत, नया सामान देकर बदलना, रिफंड या नुकसान होने पर मुआवजा मांग सकता है।
- कौन-सी राहत मिलेगी, यह मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या सेल या डिस्काउंट पर खरीदा गया सामान भी बदला जा सकता है?
- फोटो : AI
क्या सेल या डिस्काउंट पर खरीदा गया सामान भी बदला जा सकता है?
- अगर सेल या डिस्काउंट पर खरीदे गए सामान में कोई दोष या गुणवत्ता संबंधी समस्या है, तो ग्राहक अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल कर सकता है।
- हालांकि, अगर सामान पूरी तरह सही है और ग्राहक सिर्फ अपनी पसंद बदलने के कारण उसे लौटाना चाहता है, तो इस स्थिति में दुकानदार की रिटर्न पॉलिसी लागू हो सकती है।
विज्ञापन
दुकानदार मना कर दे तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
दुकानदार मना कर दे तो क्या करें?
- अगर दुकानदार खराब सामान के संबंध में आपकी उचित शिकायत नहीं सुनता, तो आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपके तीन विकल्प हैं।
- पहला आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (1915) पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं।
- दूसरा आप UMANG एप पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और तीसरा ई-दाखिल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।