फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: किन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? यहां जानें

Sun, 26 Jul 2026 09:59 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 26 Jul 2026 09:59 AM IST
सार

PM Kisan Beneficiary: पीएम किसान योजना की अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं, ऐसे अब किसान भाइयों को 24वीं किस्त का इंतजार है। मगर इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तों का पूरा होना महत्वपूर्ण है, वरना किस्त अटक सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan: Which Farmers May Miss the 24th Installment? Check the Reasons Here in hindi
पीएम किसान योजना - फोटो : AI

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। देशभर के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि, अगर आपने योजना से जुड़े कुछ जरूरी नियम पूरे नहीं किए हैं, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है। 



दरअसल, सरकार समय-समय पर लाभार्थियों का रिकॉर्ड जांचती है और नियमों का पालन नहीं करने वालों की किस्त रोक देती है। ऐसे में अगर किसी किसान भाई की कोई भी जानकारी अधूरी रहती है या कोई नियम व शर्त पूरी नहीं होती है तो सरकार उनकी 24वीं किस्त रोक सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन कारणों से आपकी किस्त रुक सकती है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

PM Kisan: Which Farmers May Miss the 24th Installment? Check the Reasons Here in hindi
ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर - फोटो : Adobe Stock

ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर

  • पीएम किसान योजना का लाभ लगातार पाने के लिए e-KYC कराना पूरी तरह अनिवार्य है।
  • जिन किसानों ने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है, उनकी आने वाली किस्त जारी होने में परेशानी आ सकती है।
  • इसे आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर या खुद से पीएम किसान पोर्टल से समय रहते पूरा करा सकते हैं।

 

PM Kisan: Which Farmers May Miss the 24th Installment? Check the Reasons Here in hindi
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन न होने पर - फोटो : Adobe Stock

भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन न होने पर

  • योजना के तहत सभी लाभार्थियों के भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन जरूरी कर दिया गया है।
  • अगर आपकी जमीन का रिकॉर्ड (भू-लेख) योजना के पोर्टल पर सही तरीके से अपडेट या सत्यापित नहीं है, तो भी आपकी किस्त रुक सकती है।
  • आप चाहें तो पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगइन करके 'Beneficiary Status' में इसका लाइव स्टेटस खुद भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan: Which Farmers May Miss the 24th Installment? Check the Reasons Here in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

बैंक खाते की जानकारी गलत होने पर

  • अगर आपके बैंक खाता संख्या या IFSC कोड में कोई गलती है, या फिर आपका बैंक खाता एनपीसीआई से लिंक नहीं है, तो पैसा आपके खाते में ट्रांसफर नहीं हो पाएगा।
  • सरकार अब डीबीटी के जरिए सीधे खाते में पैसे भेजती है, इसलिए अपने बैंक जाकर खाता सक्रिय रखें और बैंक नियमों को पूरा कराएं।
विज्ञापन
PM Kisan: Which Farmers May Miss the 24th Installment? Check the Reasons Here in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
अपात्र पाए जाने पर भी रुक सकती है किस्त
  • अगर सरकार की जांच में पता चलता है कि कोई लाभार्थी योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करता (जैसे- सरकारी नौकरी या आयकर दाता होना) या गलत जानकारी देकर लाभ ले रहा है, तो उसका नाम तुरंत सूची से हटा दिया जाता है।
  • किसान भाई इसकी जानकारी पीएम किसान पोर्टल पर जाकर नई लाभार्थी सूची में अपना नाम समय-समय चेक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed