Find Unclaimed Bank Deposits: हमारे घरों में अक्सर बुजुर्गों या माता-पिता के कुछ बहुत पुराने बैंक खाते होते हैं, जो समय के साथ बंद हो जाते हैं या लोग उनके बारे में भूल जाते हैं। एक आम इंसान को कई साल बाद जब इन खातों की याद आती है, तो वह सोचता है कि अब वह पैसा डूब चुका है और बैंक के चक्कर काटने के डर से चुप बैठ जाता है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार देश के बैंकों में करोड़ों रुपये का ऐसा लावारिस पैसा पड़ा हुआ है।
{"_id":"6a65eb3c267b624a8b08c987","slug":"rbi-udgam-portal-guide-how-to-find-and-claim-unclaimed-deposits-in-old-bank-accounts-2026-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UDGAM: आपके दादा-दादी या माता-पिता का पुराना बैंक खाता बंद पड़ा है? 'उद्गम' पोर्टल से ऐसे खोजें भूला हुआ पैसा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
UDGAM: आपके दादा-दादी या माता-पिता का पुराना बैंक खाता बंद पड़ा है? 'उद्गम' पोर्टल से ऐसे खोजें भूला हुआ पैसा
Sun, 26 Jul 2026 04:40 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:40 PM IST
सार
RBI UDGAM Portal: कई बार लोग डर या झिझक के कारण बुजुर्गों के वर्षों पुराने बैंक खाते की पूछताछ नहीं करते। लेकिन अगर किसी खाते में 10 वर्ष से कोई लेन-देन नहीं हुआ है, तब भी वह पैसा डूबता नहीं है। आप आसानी से इसे वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।
विज्ञापन
लावारिस बैंक खाता पैसा
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या होता है उद्गम पोर्टल? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
क्या होता है लावारिस पैसा और उद्गम पोर्टल?
- जब किसी बैंक खाते में लगातार 10 वर्षों तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो बैंक उस पैसे को लावारिस मानकर आरबीआई के फंड में ट्रांसफर कर देते हैं।
- इसी जमा राशि को आसानी से ढूंढने के लिए रिजर्व बैंक ने 'उद्गम' (udgam.rbi.org.in) पोर्टल बनाया है, जहां देश के लगभग सभी बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों का डेटा एक ही जगह उपलब्ध है।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का बेहद आसान तरीका
- फोटो : Adobe Stock
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का बेहद आसान तरीका
- इस भूले हुए पैसे को खोजने के लिए सबसे पहले आपको उद्गम पोर्टल पर जाकर अपना एक अकाउंट बनाना होगा।
- इसके लिए वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर, नाम दर्ज करें और एक सुरक्षित पासवर्ड बनाएं।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आप सर्च करने के लिए तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्गों की जानकारी डालकर ऐसे करें सर्च
- फोटो : Freepik
बुजुर्गों की जानकारी डालकर ऐसे करें सर्च
- लॉगिन करने के बाद आपको अपने दादा-दादी या माता-पिता का नाम बिल्कुल सही स्पेलिंग के साथ दर्ज करना होगा।
- इसके साथ ही उनका कोई एक सरकारी पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड, आधार नंबर) दर्ज करना होगा।
- अगर आपके पास पुराना अकाउंट नंबर है, तो उसे भी डाल सकते हैं, इसके बाद सर्च बटन दबाते ही UDRN और क्लेम संबंधी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
पैसा मिल जाने पर क्लेम करने की पूरी प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
पैसा मिल जाने पर क्लेम करने की पूरी प्रक्रिया
- अगर लिस्ट में आपके परिवार का नाम और पैसा दिख जाता है, तो उस बैंक का नाम और जमा राशि नोट कर लें।
- इसके बाद आपको संबंधित बैंक की नजदीकी शाखा में जाना होगा।
- वहां मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), अपना उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र और केवाईसी दस्तावेज जमा करके आप उस पैसे को ब्याज सहित आसानी से अपने खाते में ट्रांसफर करा सकते हैं।