{"_id":"69915c5e587d224bb90836bb","slug":"delhi-ration-card-new-rules-full-details-in-hindi-how-to-apply-for-ration-card-online-2026-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card Rules: अब से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड, जानें क्या कहता है नया नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card Rules: अब से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड, जानें क्या कहता है नया नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:26 AM IST
सार
Delhi New Ration Card Rules 2026: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और राशन कार्ड बनवाने का सोच रहे हैं तो पहले इस खबर को पढ़ लें। क्योंकि दिल्ली सरकार ने नियमों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
अब से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
Delhi Me In Logo Ko Nahin Milega Ration Card: दिल्ली में राशन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव हो गया है, जिसे लेकर राजधानी में चर्चा जोरों पर है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली फूड सिक्योरिटी रूल्स, 2026 की अधिसूचना जारी कर नए नियम लागू कर दिए हैं, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और जरूरतमंदों तक सस्ता राशन पहुंचाने वाला बनाया जा सके।
Trending Videos
अब से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड
- फोटो : Adobe Stock
1. जिन परिवारों की सालाना आय ₹1.2 लाख से अधिक है
जिन परिवारों की कुल वार्षिक आय 1.2 लाख रुपये से ज्यादा है, उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम माना जाएगा। ऐसे परिवारों को सब्सिडी वाले राशन की श्रेणी से बाहर रखा जाएगा, क्योंकि राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सहायता देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड
- फोटो : Adobe Stock
2. A से E कैटेगरी कॉलोनी में निजी संपत्ति रखने वाले लोग
यदि किसी व्यक्ति या उसके परिवार के नाम पर दिल्ली की A, B, C, D या E कैटेगरी की कॉलोनी में पक्का मकान या फ्लैट है, तो उसे जरूरतमंद श्रेणी में नहीं माना जाएगा। सरकार का मानना है कि ऐसे लोग आर्थिक रूप से स्थिर होते हैं।
यदि किसी व्यक्ति या उसके परिवार के नाम पर दिल्ली की A, B, C, D या E कैटेगरी की कॉलोनी में पक्का मकान या फ्लैट है, तो उसे जरूरतमंद श्रेणी में नहीं माना जाएगा। सरकार का मानना है कि ऐसे लोग आर्थिक रूप से स्थिर होते हैं।
अब से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड
- फोटो : Adobe Stock
3. इनकम टैक्स भरने वाले परिवार
जिन परिवारों का कोई भी सदस्य आयकर भरता है, उन्हें आय की एक निश्चित सीमा से ऊपर माना जाता है। ऐसे परिवार अब राशन कार्ड के पात्र नहीं होंगे।
जिन परिवारों का कोई भी सदस्य आयकर भरता है, उन्हें आय की एक निश्चित सीमा से ऊपर माना जाता है। ऐसे परिवार अब राशन कार्ड के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
अब से इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड
- फोटो : Adobe Stock
4. चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार
अगर परिवार के पास कार या अन्य चार पहिया वाहन है, तो इसे आर्थिक क्षमता का संकेत माना जाएगा। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में छूट दी जा सकती है, जैसे विकलांग व्यक्ति के लिए विशेष वाहन।
5. 2 किलोवॉट से अधिक बिजली कनेक्शन वाले घर
जिन घरों में 2 किलोवॉट से अधिक का बिजली कनेक्शन है, उन्हें अपेक्षाकृत उच्च आय वर्ग में माना जाएगा। इसलिए ऐसे परिवारों को सस्ती दर पर राशन देने की पात्रता से बाहर किया जा सकता है।