सब्सक्राइब करें

ChatGPT: चैट जीपीटी और भविष्य का सवाल, क्या बुद्धिमत्ता की दौड़ में इंसानों को पछाड़ देगा AI...

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 19 Jan 2023 03:49 PM IST
विज्ञापन
Devlopment Of Artificial Genral Intelligence and ChatGPT: What It Means For The Future
ChatGPT And Artificial Intelligence - फोटो : Istock

Yann LeCun कहते हैं - “Our intelligence is what makes us human, and AI is an extension of that quality.” अर्थात "हमारी बुद्धिमत्ता एक ऐसी चीज है, जो हमें इंसान बनाती है। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे उसी गुण का विकास है।" मैक्स टैगमार्क अपनी पुस्तक LIFE 3.0 में कहते हैं कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस का विकास सदी के अंत तक मानव बुद्धिमत्ता को विकास की दौड़ में पीछे कर सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में रोजाना हो रही नई खोजें भविष्य के लिए कई नए सवालों को खड़ा कर रही हैं। इसी कड़ी में इन दिनों ओपनएआई द्वारा तैयार किया गया है चैट जीपीटी चर्चा का केंद्र बिंदू बना हुआ है। यह चैट बॉट आपके द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का लगभग सटीक उत्तर देता है। ऐसे में इसके प्रयोग को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं और इसके भविष्य में क्या मायने हो सकते हैं उसको लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। 



Trending Videos
Devlopment Of Artificial Genral Intelligence and ChatGPT: What It Means For The Future
ChatGPT Explained - फोटो : Istock

अब तक किस्से, कहानियां और काव्य को इंसान लिखते हुए आए थे। किस्से, कहानियों और एक अच्छे काव्य की रचना करना कोई आसान काम नहीं है। इसमें हमारी क्रमागत उन्नति से लेकर आध्यात्मिक उन्नति का सारा निचोड़ समाया होता है। ऐसे में किसी कंप्यूटर के द्वारा काव्य की रचना करने की कल्पना ही बेतुकी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devlopment Of Artificial Genral Intelligence and ChatGPT: What It Means For The Future
ChatGPT Explained - फोटो : Social Media

वहीं अगर हम आपसे कहें कि चैटजीपीटी काव्य की रचना कर रहा है तो? काव्य की रचना ही नहीं अपितु इसके द्वारा लिखी गई कविताओं में काव्य संरचना, कल्पना और भाषा की गहरी समझ भी चित्रित हो रही है। ऐसे में आपका जवाब क्या होगा?

Devlopment Of Artificial Genral Intelligence and ChatGPT: What It Means For The Future
Chat GPT - फोटो : Istock

यह बात एक पल के लिए साधारण लग सकती है लेकिन आने वाले भविष्य में इसके कई गहरे मायने होने वाले हैं। चैट जीपीटी अभी अपने शुरुआती दौर में ऐसे नतीजे दिखा रहा है। आगे आने वाले वक्त में इसका विकास भविष्य के लिए कई नई संभावनाओं के दरवाजों को खोलेगा। 

विज्ञापन
Devlopment Of Artificial Genral Intelligence and ChatGPT: What It Means For The Future
Chat GPT - फोटो : Istock

आने वाले भविष्य में इस तरह की तकनीक के विकास से रोजगार और कई तरह की सामाजिक चिंताओं से जुड़े सवाल खड़े हो सकते हैं। आज के समय चैट जीपीटी का इस्तेमाल करके बच्चे अपना होमवर्क या किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर रहे हैं। ऐसे में कई विशेषज्ञ भले ही यह कह रहे हैं कि इस तरह के एआई टूल के इस्तेमाल से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास थम सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed