Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Credit Score Above 800: Do You Really Qualify For VIP Loans Know The Real Benefits Of Good Cibil Score
{"_id":"69dcafc24f682067bc09bfaa","slug":"credit-score-above-800-do-you-really-qualify-for-vip-loans-know-the-real-benefits-of-good-cibil-score-2026-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CIBIL Score: 800+ है सिबिल स्कोर, तो क्या आप ले सकते हैं वीआईपी लोन?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
CIBIL Score: 800+ है सिबिल स्कोर, तो क्या आप ले सकते हैं वीआईपी लोन?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Mon, 13 Apr 2026 03:23 PM IST
सार
800 या उससे ज्यादा का सिबिल स्कोर आपकी मजबूत वित्तीय स्थिति को दिखाने का काम करता है और इससे लोन मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। वहीं क्या इतना अच्छा स्कोर आपको वाकई वीआईपी लोन दिला देता है, यह समझना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
Cibil Score
- फोटो : AI
Link Copied
आज के समय बैंक से लोन लेना कोई आसान काम नहीं है। बैंक लोन देने से पहले आपकी वित्तीय स्थिति का आंकलन करता है। इसके अलावा वह ग्राहक के सिबिल स्कोर को भी चेक करता है। अगर आपका सिबिल स्कोर 800 या उससे अधिक है, तो यह आपकी मजबूत वित्तीय विश्वसनीयता को दर्शाने का काम करता है। इस तरह के ग्राहकों को बैंक और वित्तीय संस्थान कम जोखिम वाला मानते हैं।
इस कारण उन्हें बेहतर लोन ऑफर मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि हर 800+ स्कोर वाले को वीआईपी लोन मिल ही जाए, क्योंकि बैंक अन्य फैक्टर्स जैसे आय, नौकरी की स्थिरता और मौजूदा कर्ज भी देखते हैं। हालांकि, ज्यादा सिबिल स्कोर आपके लिए लोन की राह को काफी आसान और किफायती जरूर बना देता है।
Trending Videos
2 of 5
सिबिल स्कोर
- फोटो : अमर उजाला
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सिबिल स्कोर के आधार पर ग्राहकों की प्रोफाइल तय होती है। अगर आपका सिबिल स्कोर 600 से कम है, तो इस पर लोन मिलना बेहद मुश्किल होता है। 600 से 699 के बीच वाले ग्राहकों को जोखिम भरा माना जाता है। 700 से 749 तक जिनका सिबिल स्कोर होता है, उनका प्रोफाइल ठीक रहता है और लोन मिलने में आसानी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Cibil Score
- फोटो : AdobeStock
इसके अलावा 750 से 900 के बीच स्कोर रखने वाले ग्राहकों को बैंक भरोसेमंद मानते हैं और उन्हें लोन पर बेहतर ऑफर दिए जाते हैं। 800+ स्कोर वाले ग्राहकों को सबसे बड़ा फायदा कम ब्याज दर के रूप में मिलता है। बैंक ऐसे ग्राहकों को कम जोखिम वाला मानते हैं, इसलिए उन्हें आकर्षक ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। इस कारण EMI कम होती है और कुल भुगतान भी घट जाता है।
4 of 5
Cibil Score
- फोटो : AdobeStock
अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, तो इसका एक फायदा तेज लोन अप्रूवल का है। 800+ स्कोर होने पर आपकी प्रोफाइल पहले से ही मजबूत मानी जाती है, जिससे वेरिफिकेशन प्रक्रिया तेज होती है। इसके अलावा आपको अधिक लोन अमाउंट मिलने की संभावना भी रहती है।
विज्ञापन
5 of 5
Cibil Score
- फोटो : AdobeStock
यह भी ध्यान रखें कि सिर्फ अच्छा सिबिल स्कोर ही लोन की गारंटी नहीं होता है। बैंक आपकी आय, रोजगार की स्थिरता, कर्ज-आय अनुपात और भुगतान इतिहास को भी जांचने का काम करता है। इस कारण 800+ स्कोर होने के बावजूद आपको सभी शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।