फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Helmet Cleaning Tips: गंदा हेलमेट पहनना है खतरनाक! आज ही इन आसान टिप्स से करें साफ

Thu, 18 Dec 2025 01:17 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 18 Dec 2025 01:17 PM IST
सार

Dirty Helmet Easy Cleaning Tips:  गंदा हेलमेट आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए यहां हम आपको हेलमेट साफ करने के कुछ नुस्खे बताएंगे। 

विज्ञापन
Dirty Helmet Side Effects Check Health Risks and Easy Cleaning Tips in Hindi
गंदा हेलमेट पहनना है खतरनाक! आज ही इन आसान टिप्स से करें साफ - फोटो : Adobe stock

Dirty Helmet Easy Cleaning Tips: बाइक या स्कूटी चलाते समय हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन अगर आपका हेलमेट गंदा है तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। लंबे समय तक बिना साफ किए हेलमेट पहनने से उसमें पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो सिर की त्वचा, बालों और यहां तक कि सांस से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में इसकी सही तरह से सफाई बेहद जरूरी है।



कई लोग हेलमेट की बाहरी सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन अंदर की पैडिंग और स्ट्रैप की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। इसी के चलते इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गंदा हेलमेट पहनने से क्या नुकसान होते हैं और किन आसान टिप्स को फॉलो करके आप अपने हेलमेट को घर पर ही साफ और हाइजीनिक बना सकते हैं।

Dirty Helmet Side Effects Check Health Risks and Easy Cleaning Tips in Hindi
गंदा हेलमेट पहनना है खतरनाक! आज ही इन आसान टिप्स से करें साफ - फोटो : Freepik.com
  गंदा हेलमेट पहनने के नुकसान

सबसे पहले जान लेते हैं कि गंदा हेलमेट पहनने के नुकसान क्या-क्या हैं। तो इसकी वजह से सिर की त्वचा में खुजली और रैशेज होने लगते हैं। गंदा हेलमेट काफी हद तक डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या को जन्म देता है।
Dirty Helmet Side Effects Check Health Risks and Easy Cleaning Tips in Hindi
गंदा हेलमेट पहनना है खतरनाक! आज ही इन आसान टिप्स से करें साफ - फोटो : Freepik.com
लंबे समय तक अगर आप गंदा हेलमेट पहनते है तो स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन की संभावना भी बढ़ने लगती है। बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से सिर से बदबू आने लगती है। इतना नही नहीं, इसकी वजह से सांस से जुड़ी एलर्जी की संभावना भी बढ़ जाती है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dirty Helmet Side Effects Check Health Risks and Easy Cleaning Tips in Hindi
गंदा हेलमेट पहनना है खतरनाक! आज ही इन आसान टिप्स से करें साफ - फोटो : एआई
हेलमेट साफ करने का सबसे आसान तरीका

हेलमेट को साफ करने के लिए सबसे पहले हेलमेट की इनर पैडिंग की सफाई सही से करना जरूरी है। इसके लिए इनर पैडिंग को निकालकर हल्के डिटर्जेंट से धोएं। इस दौरान इसे रगड़ें तो बिल्कुल नहीं, क्योंकि इससे पैडिंग खराब हो सकती है। इनर पैडिंग को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Dirty Helmet Side Effects Check Health Risks and Easy Cleaning Tips in Hindi
गंदा हेलमेट पहनना है खतरनाक! आज ही इन आसान टिप्स से करें साफ - फोटो : Adobe stock
इसे जब पानी में भिगोकर रख रहे हैं तब तक हेलमेट की बाहरी सतह को गुनगुने पानी से गीला करें और फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के साथ से साफ करें। इसपर भी ज्यादा जोर न लगाएं, वरना खंरोचें आ सकती हैं। थोड़ी देर इसे साफ करने के बाद साफ कपड़े से इसे पोंछ दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed