Mutual Fund Investing In Down Market: जब भी शेयर बाजार अचानक कम होता है, तो अच्छे-अच्छे निवेशकों के माथे पर पसीना आ जाता है। लोगों को लगता है कि उनकी कमाई डूबने वाली है और वे डरकर अपने पैसे निकालने की सोचने लगते हैं। लेकिन सच इसके ठीक उलट है। पैवित्तीय जानकारों के मुताबिक बाजार की यह गिरावट डरने का नहीं, बल्कि कमाई करने का शानदार मौका होती है। बस जरूरत होती है तो एक सही समझ और सूझबूझ की। जब बाजार गिरता है, तो आपको कम कीमत पर म्यूचुअल फंड की ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं, जो आगे चलकर बहुत बड़ा फायदा दे सकती हैं।
क्या मार्केट डाउन होने पर म्यूचुअल फंड में निवेश करने से मिलता है अधिक लाभ? जानें सही सच
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:33 PM IST
सार
- SIP Investment During Market Crash: जब बाजार गिरता है तो अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या इन दौरान निवेश करना चाहिए।
- बता दें कि बाजार गिरने पर म्यूचुअल फंड की कम एनएवी मिलने से निवेशकों को ज्यादा यूनिट्स का फायदा होता है।
- एसआईपी के जरिए निवेश जारी रखने पर लॉन्ग-टर्म में बेहतर और अधिक रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन