Mobile Charging: आज के समय में मोबाइल फोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में फोन की बैटरी को लेकर भी कई तरह के सवाल मन में आते हैं। दरअसल, आपने भी कभी न कभी मोबाइल को 100 प्रतिशत चार्ज होने के बाद चार्जर में लगा छोड़ दिया होगा?
कई लोग रात में सोने से पहले फोन चार्जिंग पर लगाते हैं और सुबह उठकर चार्जर निकालते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पूरी तरह चार्ज होने के बाद भी फोन को चार्जर से जोड़े रखने पर मोबाइल या उसकी बैटरी खराब हो सकती है? चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की असली वजह क्या है और मोबाइल को चार्ज करने का सही तरीका कौन सा है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
क्या चार्जिंग पर नहीं छोड़ना चाहिए मोबाइल?
- फोटो : Adobe Stock
क्या 100% चार्ज के बाद भी चार्जिंग पर लगे रहने से मोबाइल खराब हो सकता है?
- आज कल के स्मार्टफोन में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम दिया जाता है
- यह सिस्टम बैटरी के चार्ज होने की प्रक्रिया को कंट्रोल करता है
- इससे जब बैटरी पूरी तरह चार्ज हो जाती है, तो फोन चार्जिंग को कंट्रोल कर देता है और जरूरत के अनुसार दोबारा थोड़ी चार्जिंग कर सकता है
- इसलिए मोबाइल फोन के 100 प्रतिशत चार्ज होने के बाद कुछ समय तक चार्जर लगा रहने से आमतौर पर फोन तुरंत खराब नहीं होता पर इसका मतलब यह नहीं है कि फोन को हर बार लंबे समय तक चार्जिंग पर छोड़ना सबसे अच्छा तरीका है
3 of 5
क्या चार्जिंग पर नहीं छोड़ना चाहिए मोबाइल?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल को चार्जिंग पर लगाए छोड़े पर क्या बैटरी खराब हो सकती है?
- मोबाइल की बैटरी समय के साथ कमजोर होना सामान्य बात है
- जान लें बैटरी की क्षमता पर चार्जिंग की आदतों, इस्तेमाल और तापमान का असर पड़ता है
- खासकर, फोन का जरूरत से ज्यादा गर्म होना बैटरी की उम्र कम कर सकता है
4 of 5
क्या चार्जिंग पर नहीं छोड़ना चाहिए मोबाइल?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर फोन पूरी रात चार्जिंग पर लगा रहता है, तो हर बार घबराने की जरूरत नहीं है
- पर गर्म जगह पर चार्जिंग करना या फोन को ऐसी सतह पर रखना जहां गर्मी बाहर न निकल सके, मोबाइल और बैटरी के लिए नुकसानदायक हो सकता है
5 of 5
क्या चार्जिंग पर नहीं छोड़ना चाहिए मोबाइल?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल चार्ज करने का सही तरीका क्या है?
- मोबाइल फोन 100 प्रतिशत चार्ज हो जाए, तो चार्जिंग से हटा देना बेहतर विकल्प है
- चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म हो रहा हो, तो इसे चेक करवाएं
- हमेशा ऑरिजनल चार्जर से ही मोबाइल चार्ज करें आदि