फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पासपोर्ट में ईसीआर और नॉन-ईसीआर क्या होता है? किस भारतीय को विदेश जाने से पहले इसे समझना जरूरी है

Thu, 01 Oct 2026 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Oct 2026 02:15 PM IST
सार

ECR And Non-ECR In Passport: पासपोर्ट पर ईसीआर लिखा है तो इसका मतलब है कि कुछ देशों में नौकरी के लिए जाने से पहले इमिग्रेशन क्लीयरेंस लेना पड़ सकता है। जबकि, नॉन-ईसीआर पासपोर्ट में विदेश में रोजगार के लिए इस तरह की इमिग्रेशन क्लीयरेंस की जरूरत नहीं होती।

विज्ञापन
ECR and Non-ECR in Passport: What Indian Travellers Need to Know check here
पासपोर्ट में ECR और Non-ECR क्या होता है? - फोटो : Amar Ujala AI

विदेश जाने की तैयारी करते समय लोग आमतौर पर पासपोर्ट, वीजा और टिकट पर ध्यान देते हैं, लेकिन पासपोर्ट में दर्ज ईसीआर स्टेटस को समझना भी जरूरी है। पर लोग इस तरफ कम ही ध्यान देते हैं।



खासकर उन भारतीयों के लिए ईसीआर स्टेटस को समझना और जानना जरूरी हो जाता है, जो विदेश में नौकरी करने जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी विदेश में नौकरी करने जा रहे हैं, तो आप ईसीआर और नॉन-ईसीआर के बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ECR and Non-ECR in Passport: What Indian Travellers Need to Know check here
पासपोर्ट में ECR और Non-ECR क्या होता है? - फोटो : AI Generated

क्या होता है ईसीआर का मतलब?

  • अगर आपके पासपोर्ट पर ईसीआर दर्ज है तो इसका मतलब है कि कुछ परिस्थितियों में विदेश में नौकरी के लिए जाने से पहले इमिग्रेशन क्लीयरेंस लेना जरूरी हो सकता है
  • यह नियम खास तौर पर 17 निर्धारित ईसीआर देशों में रोजगार के लिए जाने वाले यात्रियों पर लागू होता है
ECR and Non-ECR in Passport: What Indian Travellers Need to Know check here
पासपोर्ट में ECR और Non-ECR क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इन देशों में संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन, मलेशिया, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, लीबिया, लेबनान, सीरिया, सूडान, दक्षिण सूडान, अफगानिस्तान और यमन शामिल हैं
  • अगर कोई व्यक्ति ECR पासपोर्ट के साथ इन देशों में रोजगार के लिए जा रहा है तो उसे Protector of Emigrants से इमिग्रेशन क्लीयरेंस लेना पड़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन
ECR and Non-ECR in Passport: What Indian Travellers Need to Know check here
पासपोर्ट में ECR और Non-ECR क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • हालांकि, ईसीआर पासपोर्ट होने का मतलब यह नहीं है कि आप इन देशों में घूमने या अन्य काम से नहीं जा सकते
  • ईसीआर पासपोर्ट धारक अगर ईसीआर देश में रोजगार के अलावा किसी दूसरे उद्देश्य से जा रहा है तो इमिग्रेशन क्लीयरेंस की जरूरत नहीं होती
  • उदाहरण के लिए विजिट, टूरिज्म या स्टडी जैसे उद्देश्य रोजगार से अलग आते हैं
विज्ञापन
ECR and Non-ECR in Passport: What Indian Travellers Need to Know check here
पासपोर्ट में ECR और Non-ECR क्या होता है? - फोटो : अमर उजाला

नॉन-ईसीआर क्या होता है?

  • नॉन-ईसीआर को पहले ईसीएनआर यानी इमिग्रेशन चेक नॉट रिक्वायर्ड भी कहा जाता था
  • अब पासपोर्ट पर नॉन-ईसीआर या ईसीएनआर का अलग से स्टांप नहीं लगाया जाता
  • अगर पासपोर्ट पर ईसीआर दर्ज नहीं है तो उसे नॉन-ईसीआर माना जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed