मुंबई में काम के सिलसिले में अक्सर आने-जाने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप कमर्शियल वाहन लेकर मुंबई में एंट्री करते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा टोल देना होगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम यानी एमएसआरडीसी ने मुंबई के पांच एंट्री पॉइंट पर कुछ कमर्शियल वाहनों के लिए टोल की नई दरें लागू कर दी हैं। नई दरें 1 अक्तूबर से प्रभावी हो गई हैं। तो आइए नई दरों को बारे में विस्तार से जानते हैं।
मुंबई जाने वालों को लगा बड़ा झटका, आज से इन गाड़ियों का बढ़ गया टोल, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:45 PM IST
सार
Mumbai Toll Rates Hike: मुंबई में कमर्शियल वाहनों से आने-जाने वालों के लिए टोल महंगा हो गया है। 1 अक्तूबर से पांच एंट्री पॉइंट पर बस, ट्रक, भारी मोटर वाहन और मिनी बस समेत कुछ कमर्शियल वाहनों के लिए नई टोल दरें लागू हो गई हैं। हालांकि कार, एसयूवी, टैक्सी और ऑटो जैसे वाहनों पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन