Electric Coil Heater Safety Tips: मध्य पूर्व में चल रहे युद्धी की वजह से देशभर में बहुत से लोगों को LPG गैस मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन दिनों बहुत से घरों में कुकिंग इलेक्ट्रिक हीटर (कॉइल हीटर) का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। हालांकि यह खाना पकाने का एक सस्ता विकल्प जरूर है, लेकिन यह इंडक्शन चूल्हे के मुकाबले कहीं ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।
{"_id":"69d4f4e3cbe24aab2e078dad","slug":"electric-heater-cooking-safety-4-essential-tips-to-prevent-fires-and-electric-shocks-in-your-kitchen-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Heater: इलेक्ट्रिक हीटर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना लग सकता है जोर का झटका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Electric Heater: इलेक्ट्रिक हीटर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना लग सकता है जोर का झटका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:43 PM IST
सार
Prevent Kitchen Fires From Coil Heaters: देशभर में LPG गैस की किल्लत होने की वजह से कुकिंग इलेक्ट्रिक हीटर का इस्तेमाल इन दिनों तेजी से बढ़ गया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि कॉइल वाले हीटर का इस्तेमाल करते समय क्या सावधानियां बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन
कॉइल हीट
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
कॉइल हीट
- फोटो : Adobe Stock
बिजली के कनेक्शन और लोड का रखें ध्यान
- हीटर को हमेशा 15 एंपियर के मोटे पावर प्लग में ही लगाएं, साधारण पतले बोर्ड जल सकते हैं।
- हीटर की तार कहीं से कटी या नंगी नहीं होनी चाहिए, वरना करंट लगने का भारी खतरा रहता है।
- कभी भी हीटर को पतले एक्सटेंशन बॉक्स से न जोड़ें, इससे शॉर्ट सर्किट और आग लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉइल हीट
- फोटो : Adobe Stock
हीटर रखने की सही जगह
- हीटर को हमेशा पत्थर, सीमेंट के स्लैब या फर्श पर रखें, लकड़ी या प्लास्टिक की मेज पर कभी न रखें।
- हीटर के पास कपड़े, पर्दे, प्लास्टिक के डिब्बे या कागज जैसी जलने वाली चीजें बिल्कुल न रखें।
- हीटर को ऐसी जगह रखें जहां बच्चों या पालतू जानवरों का हाथ न पहुंच सके।
- बंद कमरे में देर तक हीटर या अंगीठी जलाना जानलेवा हो सकता है, क्योंकि इससे कमरे की ऑक्सीजन खत्म हो जाती है और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें भर जाती हैं।
कॉइल हीट
- फोटो : Adobe Stock
खाना पकाते समय बरतें ये सावधानी
- काम खत्म होने के बाद हीटर को खुला छोड़ना जानलेवा हो सकता है।
- खाना चलाते समय लकड़ी के चम्मच का इस्तेमाल करें ताकि करंट लगने का कोई डर न रहे।
- इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हीटर और कॉइल के बीच में जगह हो ताकी करंट लगने का खतरा बहुत कम हो।
- खाना बनने के बाद सिर्फ स्विच बंद न करें, प्लग को सॉकेट से पूरी तरह बाहर निकाल दें।
विज्ञापन
कॉइल हीट
- फोटो : Adobe Stock
सतर्कता ही असली सुरक्षा है
- आज के इस दौर में तकनीक के साथ-साथ सुरक्षा नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।
- अगर हीटर की कॉइल ढीली हो गई है या टूट रही है, तो उसे तुरंत बदलें, जुगाड़ न करें।
- कभी भी गीले हाथों से हीटर या उसके प्लग को न छुएं, यह जानलेवा बिजली का झटका दे सकता है।
- जलते हुए हीटर को छोड़कर कमरे से बाहर न जाएं, हमेशा अपनी निगरानी में ही खाना पकाएं।